Agricultural Resolution Campaign 2025 Enhancing Farming Techniques in Mau District नौ ब्लाकों के 135 गांवों में चला विकसित कृषि संकल्प अभियान, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsAgricultural Resolution Campaign 2025 Enhancing Farming Techniques in Mau District

नौ ब्लाकों के 135 गांवों में चला विकसित कृषि संकल्प अभियान

Mau News - कृषि विज्ञान केन्द्र, पिलखी द्वारा आयोजित कृषि संकल्प अभियान-2025, 29 मई से 12 जून तक चला। इस दौरान 135 गांवों के 14966 पुरुष और 7957 महिला किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने नई कृषि...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊSat, 14 June 2025 01:42 AM
share Share
Follow Us on
नौ ब्लाकों के 135 गांवों में चला विकसित कृषि संकल्प अभियान

मऊ। कृषि विज्ञान केन्द्र, पिलखी, राष्ट्रीय बीज विज्ञान प्रौद्योगिकी संस्थान, कुशमौर और कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025, 29 मई से शुरू होकर 12 जून तक चला। जिलेभर में यह कार्यक्रम जनपद के 9 ब्लाकों के 135 गांवों में चला। इन 15 दिनों में 135 गांवों के 14966 पुरुष और 7957 महिला किसानों ने इस अभियान में प्रतिभाग किया। कृषि विज्ञान केन्द्र पिलखी के वैज्ञानिक विनय कुमार सिंह ने बताया इस कार्यक्रम के लिए तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था। प्रत्येक टीम में कृषि विज्ञान केन्द्र, पिलखी के दो वैज्ञानिक, राष्ट्रीय बीज विज्ञान प्रौद्योगिकी संस्थान, कुशमौर के एक वैज्ञानिक थे, जिन्होंने कृषि की नई तकनीकों के बारे में जानकारी दी।

साथ ही कृषि विभाग, उद्यान विभाग, फसल बीमा, पशुपालन विभाग और मृदा प्रयोगशाला के प्रतिनिधि भी शामिल थे। जिन्होंने अपने-अपने विभाग की सरकारी योजनाओं के बारे जानकारी प्रदान की। वैज्ञानिकों ने गांव में जाकर किसानों से मृदा स्वास्थ्य, धान की सीधी बोआई, खरीफ फसल में रोग एवं कीट नियंत्रण, उन्नत पशुपालन, मत्स्य पालन, मशरूम की खेती इत्यादि पर चर्चा की। किसानों को तकनीकी जानकारी देने के साथ ही किसानों से चल रही सरकारी योजनाओं का फीडबैक भी लिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।