भाजपा के 11 वर्ष के शासन में हर वर्ग का विकास
Mau News - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए भाजपा ने चौपाल आयोजित की। मुख्य वक्ता अवधेश राय ने कहा कि मोदी का 2047 तक भारत को विकसित बनाने का...
दोहरीघाट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण को समर्पित 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को ठाकुरगांव, बेलौली में चौपाल आयोजित की गई। इस दौरान भाजपा सरकार की नीतियों और उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताया गया। मुख्य वक्ता अवधेश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प अवश्य पूरा होगा। 11 वर्ष के सफर में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी की अगुवाई में हर वर्ग का विकास किया है। केन्द्र सरकार की हर योजना गरीबों के कल्याण और उनके जीवन को आसान बनाने के लिए है।
पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारतीय राजनीति को सत्ता के साधन से निकालकर सेवा सुशासन और समर्पण की साधना मे परिवर्तित किया है। यह अमृतकाल केवल आर्थिक प्रगति का युग नही बल्कि भारत के आत्मबोध और वैश्विक दायित्व का दौर है। कहा कि 2014 के पूर्व का भारत आतंकवाद, भ्रष्टाचार, नक्सलवाद और कमजोर नीतियों का शिकार था। आज का भारत आत्मविश्वास से भरा, सुरक्षित तकनीकि रुप से मजबूत और आत्मनिर्भर बन चुका है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत बद्रीनाथ और संचालन महामंत्री पवन राय ने किया। इस दौरान सुरेश उपाध्याय, कृष्णानंद पांडेय, इंद्रजीत राय, सिद्धिचंद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। 11 वर्ष में देश की सोच बदली दोहरीघाट। ब्लाक क्षेत्र के सियरही गांव में भाजपा द्वारा विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 साल पूर्ण होने पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बड़राव आद्यशंकर मिश्र ने कहा कि 11 वर्ष में देश की सोच, स्वाभिमान, आत्मबल, बदला है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा था कि डिजिटल ट्रांजैक्शन इस देश में कैसे हो सकता है, जबकि मोदी सरकार में भारत डिजिटल ट्रांजेक्शन में दुनिया में नंबर एक है। इस दौरान आंनद राय, अरविंद राय, आशा संगिनी विनीता मिश्रा, आशा गीता राय, ज्ञानमती, सरोज, अनिता सहित अन्य उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।