Couple Attacked Over Jamun Tree Cutting Protest in Aldemau जामुन का पेड़ काटने से मना करने पर दंपति को पीटा, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsCouple Attacked Over Jamun Tree Cutting Protest in Aldemau

जामुन का पेड़ काटने से मना करने पर दंपति को पीटा

Mau News - चिरैयाकोट के ग्राम अल्देमऊ में शनिवार सुबह जामुन के पेड़ को काटने का विरोध करने पर एक दंपति पर हमला हुआ। महिला कृष्णकांती देवी के विरोध करने पर विपक्षियों ने उन्हें पीटा। पति अनिल सिंह ने बचाव किया,...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊSun, 15 June 2025 02:16 AM
share Share
Follow Us on
जामुन का पेड़ काटने से मना करने पर दंपति को पीटा

चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के ग्राम अल्देमऊ में शनिवार की सुबह जामुन का पेड़ काटने का विरोध करने पर विपक्षियों ने दंपति की पिटाई कर दी। इस बाबत पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में केश दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के ग्राम अल्देमऊ निवासी अनील कुमार सिंह पुत्र स्व.धनीराम ने तहरीर में बताया कि विपक्षी संजीव कुमार, राणा प्रताप जामुन का पेड़ काट रहे थे। जिसका हमारी पत्नी कृषणकांती देवी विरोध कर रही थी। जिसके चलते विपक्षीगण महिला को मारने पीटने लगे। जिसे देख बचाव में पहुंचे पति अनिल सिंह को भी मारपीट कर घायल कर दिया।

इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केश दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।