Residents Oppose Construction of Kalyan Mandap in Amila Amid Concerns Over Location कल्याण मण्डपम स्थल का नगरवासियों ने किया विरोध, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsResidents Oppose Construction of Kalyan Mandap in Amila Amid Concerns Over Location

कल्याण मण्डपम स्थल का नगरवासियों ने किया विरोध

Mau News - अमिला नगर पंचायत के वार्ड नंबर-3 में 3 करोड़ 50 लाख की लागत से कल्याण मंडपम विवाह घर का भूमि पूजन हुआ। नगरवासियों ने इस स्थान का विरोध करते हुए मंत्री एके शर्मा को पत्रक सौंपा। उनका कहना है कि यह...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊSun, 15 June 2025 02:13 AM
share Share
Follow Us on
कल्याण मण्डपम स्थल का नगरवासियों ने किया विरोध

अमिला, हिन्दुस्तान संवाद। अमिला नगर पंचायत के वार्ड नंबर-3 रामलच्छन नगर में 3 करोड़ 50 लाख की लागत से कल्याण मंडपम विवाह घर बनाने की स्वीकृति मिलने के बाद भूमि पूजन किया हो चुका है। इसकी जानकारी मिलने के बार नगरवासियों ने कल्याण मण्डपम बनाए जाने वाले जगह का नगरवासियों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। जिसे लेकर नगरवासियों ने नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा क़ो पत्रक सौंपकर कहीं अन्यत्र स्थान पर निर्माण कराने की मांग किया है। नगरवासियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कल्याण मंडपम (विवाह घर) नगर क्षेत्र के अंतिम छोर और घनी आबादी के बीच बनवाया जा रहा है।

जिससे पूरे नगरवासियों का इस भवन का समुचित लाभ नहीं मिल सकेगा। वहां जाने के लिये रास्ते की भी समस्या है। अति व्यस्तत बाजार होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहेगी। वह स्थान काफी सुनसान इलाके में है। 3 करोड़ 50 लाख की लागत से कल्याण मंडपम विवाह घर मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण योजनाओं में एक है। जो हर जरूरतमंद, असहाय व गरीब के लिये लाभान्वित होने के उद्देश्य से बनाई गई है। ऐसे जगह निर्माण कार्य होने से शासकीय धन की भी क्षति होगी। इसे अन्यत्र जगह निर्माण करा नगरवासियों को लाभान्वित किया जाय। पत्रक सौंपने वालों में नगरवासी दुर्गेश सिंह, विनोद कुमार, फूल बदन सिंह, शिवनाथ मद्धेशिया, आनंद वर्मा, रामबाबू, अभिषेक राय, जगदीश गुप्ता, बिंदु सिंह, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।