Severe Heat Wave Hits Mau Daytime Temperatures Reach 40 C Nights Humid तेज धूप ने फिर से बढ़ाई गर्मी, उमस से लोग बेहाल, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsSevere Heat Wave Hits Mau Daytime Temperatures Reach 40 C Nights Humid

तेज धूप ने फिर से बढ़ाई गर्मी, उमस से लोग बेहाल

Mau News - मऊ में दिन में तेज धूप से भीषण गर्मी बढ़ गई है। रात का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जिससे लोगों की नींद में खलल आ रहा है। गर्मी से परेशान लोग घरों में कैद हैं, और ठंडे पेय...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊMon, 9 June 2025 12:45 AM
share Share
Follow Us on
तेज धूप ने फिर से बढ़ाई गर्मी, उमस से लोग बेहाल

मऊ। जनपद में दिन में तेज धूप से एक बार फिर भीषण गर्मी बढ़ गई है। वहीं रात में न्यूनतम तापमान अधिक होने से उमसभरी गर्मी परेशान कर रही है। रात का भी न्यूनतम तापमान पिछले कई दिनों से 30 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है, जिससे लोगों की नींद में खलल पैदा हो रही है। दिन में गर्मी से परेशान राहगीर पेड़ों की छाया देख वाहन रोककर पसीना सुखाने को विवश हो रहे हैं, जबकि प्यास बुझाने के लिए वाटर कूलरों पर लोग भीड़ लगाए रहे। जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमन भी कभी 29 तो कभी 30 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा था, लेकिन पिछले तीन दिनों से तो लगातार 30 डिग्री के पास चल रहा है।

इससे रात में भी भीषण गर्मी का अहसास हो रहा है। हालत बेहद खराब होते चले जा रहे हैं। दिन में धूप की तेज तपिश और लू से बचने के लिए लोग घरों में कैद रह रहे हैं। शाम को ही घर से बाहर आ रहे हैं फिर भी राहत सिर्फ इस बात की मिल रही है कि सूरज की तपिश से बच जा रहे हैं, लेकिन गर्मी पीछा नहीं छोड़ रही है। रात में भी तापमान अधिक होने से उमस अधिक हो रही है कि कूलर हो या पंखे राहत नहीं पहुंचा पा रहे हैं, उससे भी गर्म हवा निकल रही है। एसी वालों को जरूर कुछ राहत मिल रही है, लेकिन 16 डिग्री पर चलाने के बाद आम दिनों की तरह कूलिंग नहीं मिल रही है, बस गर्मी से राहत रह रही हैं। लोगों की रात में भी गर्मी की वजह से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। सुबह उठने पर पूरा दिन धूप की तपिश और लू खराब कर दे रही है। रविवार को पूरे दिन तेज धूप और गर्म हवा से गर्मी से परेशान रहें लोग। पसीने से तरबतर राहगीर सड़क किनारे पेड़ों की छाया देख वाहन रोककर पसीना सुखाने को विवश दिखे। वहीं, लोगों ने दुकानों से बोतल बंद ठंडा पानी खरीद कर प्यास बुझाई एक डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान गर्मी के तेवर ढीले नहीं पड़ रहे हैं। घर के बाहर निकलने पर आंच लग रही है और पंखे भी गर्म हवा उगल रहे हैं। हफ्ते भर से जारी गर्मी के कारण घरों की छत और दीवारें तपने लगी हैं। रविवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। रविवार को तापमान बढ़ने से भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। वहीं, न्यूनतम तापमान भी दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा। इस बीच 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही गर्म हवा झुलसाती रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी तीन दिनों तक फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने की उम्मीद है। 10 जून से बादलों की आवाजाही के साथ ही तेज हवा चलने और बूंदाबादी होने की संभावना जताई गई है। बिजली कटने पर कमरे से बाहर निकल आ रहे लोग रात में अगर बिजली सप्लाई भंग हो जा रही है तो लोग पल भर में ही गर्मी से इतने बेहाल हो जा रहे हैं कि कमरे से बाहर निकल पड़ रहे हैं। शहर की बिजली व्यवस्था तो ठीक है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में तो लोग कटौती से परेशान हो रहे हैं। दोपहर में पसर जा रहा सन्नाटा गर्मी अधिक पड़ने के कारण जिले की सड़कें दोपहर में सूनी पड़ जा रही हैं। सड़कों पर जहां लोगों के आने-जाने का सिलसिला लगा रहता था। वहीं, अधिक गर्मी पड़ने के कारण लोग घरों में दुबक जा रहे हैं। वाहन स्वामी भी परेशान दिख रहे हैं, जिसकी प्रमुख वजह है कि लोगों की आवजाही में कमी का होना। जिन लोगों को बहुत ही आवश्यक कार्य रहता है वे ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में हर तरफ गर्मी से त्राहिमाम मची है। हर कोई यही कह रहा है कि अपने जीवन काल में ऐसी गर्मी नहीं कभी पड़ी थी। बुजुर्ग लोग यही कह रहे हैं कि हम लोग करीब सत्तर वर्ष के हो गए हैं, लेकिन इतनी अधिक गर्मी कभी नहीं पड़ी थी। गर्मी से राहत को ठंडे पेय पदार्थों की बढ़ गई है मांग इस समय भीषण गर्मी बढ़ने के साथ ही कोल्डड्रिंक, लस्सी, मट्ठा, गन्ने के जूस की डिमांड बढ़ गई है। वहीं धूप से बचने को लोग टोपी, गमछा, दुपट्टा, स्टाल लगाकर ही घरों से निकल रहे हैं। तेज धूप की सबसे अधिक मार भवन निर्माण श्रमिकों पर पड़ रहा है। अधिकतर निर्माण कार्य ठप होने से मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है, उन्हे लेबर अड्डों से आये दिन निराश होकर लौटना पड़ रहा है। इससे उनके रोजी-रोटी का संकट भी गहराता जा रहा है। गर्मी से कारोबार पर पड़ रहा प्रतिकूल असर भीषण गर्मी की मार का प्रतिकूल असर कारोबार पर पड़ रहा है। तेज धूप और गर्म हवा के चलते दोपहर में शहर समेत अन्य क्षेत्रों के बाजार पूरी तरह सुनसान नजर आ रहे हैं। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों की वजह से ग्राहक घरों से नहीं निकल रहे हें। इससे बाजारों की रौनक गायब हो गई है। सिर्फ सुबह नौ बजे तक और शाम को छह बजे के बाद ही कारोबार होने से दुकानदार खासे निराश हैं, जबकि कस्बों में पटरी दुकानदारों के यहां रहने वाली चहल-पहल भी दिन में कमजोर हो गई है। अभी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बढ़ेगा पारा कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया अभी मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। आसमान में बदली रहने के साथ गर्म हवा जारी रहेगाी। जबकि दिन और रात के तापमान में अभी इजाफा होने की भी संभावना है। उन्होंने किसानों से फसलों में हर सप्ताह हल्की सिचाई करने और पशुपालकों को अपने पशुओं को दिन में तीन बार पानी पिलाने और सुबह-शाम नहलाने की भी सलाह दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।