Yoga Camp Organized at Kheerikotha Hanuman Temple by Maharaja Suheldev University योग शिविर में सूर्य नमस्कार और प्राणायाम की दी जानकारी, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsYoga Camp Organized at Kheerikotha Hanuman Temple by Maharaja Suheldev University

योग शिविर में सूर्य नमस्कार और प्राणायाम की दी जानकारी

Mau News - मधुबन में बुधवार को महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति संजीव कुमार के निर्देशन में एक योग शिविर आयोजित किया गया। छात्रों को सूर्य नमस्कार और प्राणायाम सहित विभिन्न आसनों की जानकारी दी गई। वित्त...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊThu, 19 June 2025 12:46 AM
share Share
Follow Us on
योग शिविर में सूर्य नमस्कार और प्राणायाम की दी जानकारी

मधुबन। नगर पंचायत के खीरीकोठा हनुमान मंदिर पर बुधवार की सुबह महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के कुलपति संजीव कुमार के निर्देशन में योग शिविर का आयोजन किया गया। सुबह के सत्र में छात्र-छात्राओं को योग के विषय में जानकारी दी गई। सभी को सूर्य नमस्कार और प्राणायाम सहित अन्य आसन कराए गए। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी जय नारायण झा ने कहा कि भारत ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाकर योग के जरिए सांस्कृतिक एकता एवं मानवता को बढ़ावा दिया है। कार्यक्रम पर्यवेक्षक डा.अमरजीत ने छात्र, छात्राओं और अध्यापकों को विभिन्न योगासन करवाए। सभी को योग के प्रति जागरूक किया गया।

इस मौके पर डा. घनश्याम दुबे, सुनीता सिंह, संदीप तिवारी, शुभम तिवारी, कमलेश मौर्य, रंजना पाण्डेय, मनीषा जायसवाल, रत्नेश मल्ल, अनिल राजभर सहित अन्य मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।