सामूहिक नृत्य प्रस्तुतिकरण में दिखी भारतीय संस्कृतिक कर हर झलक
Meerut News - रविवार को प्रबुद्ध सेवा संस्थान मेरठ की ओर से रंगमंच कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक सामूहिक नृत्य प्रस्तुतीकरण का आयोजन हुआ

रविवार को प्रबुद्ध सेवा संस्थान मेरठ द्वारा रंग-मंच कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक सामूहिक नृत्य प्रस्तुतिकरण (नृत्यम) का आयोजन राम सहाय इण्टर कॉलेज मेरठ के प्रेक्षागार में किया गया। कार्यक्रम में मेरठ की कुल आठ डांस एकेडमी ने प्रतिभाग किया। मौके पर देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कलाओं से सामूहिक नृत्य पूर्ण रहा। साथ ही शुरुआत मुख्य अतिथि अजय गुप्ता (वासु मोटर्स) ने दीप प्रज्ज्वलित करके की। कार्यक्रम की शुरुआत में संगीत समाज डांस ग्रुप ने गणेश वंदना का बहुत ही सुन्दर प्रस्तुतिकरण किया। कार्यक्रम में मंचासीन हुए विनोद भारतीय (अध्यक्ष), पुनीत अरोड़ा (विशिष्ठ अतिथि), अजय गुप्ता (मुख्य अतिथि), राजकुमार त्यागी, रजनीश प्रकाश त्यागी(संयोजक), डॉ. एसएन त्यागी(प्रधानाचार्य) व पीके जैन रहे।
मौके पर अभिषेक तिवारी पीपीएस(डीएसपी) द्वारा सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट व लॉकेट द्वारा सम्मानित किया गया। नृत्य निर्देशिका अनुराधा, रुचिका राणा व संगीत समाज, श्रीजी नृत्य वाटिका, कत्थक कला केंद्र, अभिनव नृत्यशाला व सीमा डांस एकेडमी की नृत्य निर्देशिकाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रितु अग्रवाल ने किया। अभिषेक तिवारी (डीएसपी) ने प्रतिभागियों को आशीर्वाद दिया व आयोजन की उन्मुक्त कण्ठ से प्रशंसा की। विशिष्ठ अतिथियों में सुषमा त्यागी, अनीता गोस्वामी, पुष्पा चिकारा, मनोज, विकास त्यागी, विष्णु पांडे, तोषेन्द्र बन्सल आदि उपस्थित रहें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।