Dera Sacha Sauda Followers Celebrate Guru Ram Rahim s Birthday with Tree Plantation Drive वृक्षारोपण कर मनाया अपने गुरु का जन्मदिन, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsDera Sacha Sauda Followers Celebrate Guru Ram Rahim s Birthday with Tree Plantation Drive

वृक्षारोपण कर मनाया अपने गुरु का जन्मदिन

Meerut News - डेरा सच्चा सौदा की साध संगत ने गुरु डॉ. संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां के जन्मदिन पर शहर और आर्मी कैंट में वृक्षारोपण अभियान चलाया। अनुयायी वर्षों से इस तरह मनाते हैं और पौधों की देखभाल भी करते हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठThu, 15 Aug 2024 01:47 AM
share Share
Follow Us on
वृक्षारोपण कर मनाया अपने गुरु का जन्मदिन

डेरा सच्चा सौदा की साध संगत ने अपने गुरु डॉ. संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां के पावन जन्मदिन के उपलक्ष में एक दिन पूर्व बुधवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में वृक्षारोपण अभियान चलाया। संगत ने शहर के साथ आर्मी कैंट के डोगरा लाइन क्षेत्र में वृक्षारोपण किया। डेरा सच्चा सौदा के अनुयाई अपने गुरु का जन्मदिन बहुत सालों से वृक्षारोपण करके ही मनाते हैं, और पौधे लगाने के बाद में इनकी देखभाल भी करते हैं। अभियान में वृक्षारोपण करने वालों में डॉ. सुमित उपाध्याय, हरवीर सिंह, सतीश इंसां जोगेंद्र इन्सां, प्रेमी सेवक महेंद्र इंसां, रामानंद इंसां, बिजेंद्र कुमार, वासु इन्सां, विनोद यादव, रजवंती देवी, अमित, देवेंद्र इंसां, दीपक कुमार, राजकुमार सिरोही, मोहित वर्मा और विकास आदि का विशेष योगदान रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।