दीवान पब्लिक स्कूल जागृति विहार
Meerut News - मेरठ में दीवान पब्लिक स्कूल जागृति विहार में 'नो योर इंडिया क्विज' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा पांच-छह के छात्रों ने भाग लिया। गांधी सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जवाहर और रवींद्र सदन...

मेरठ। दीवान पब्लिक स्कूल जागृति विहार में 'नो योर इंडिया क्विज' अंतर सदन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा पांच-छह के छात्रों ने प्रतिभाग किया। राज्य व उनकी राजधानियों, भाषा, भोजन, कलाकृतियों, नदियों, पर्वत व स्मारकों आदि से संबंधित प्रश्न पूछे गए। गांधी सदन ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जवाहर सदन दूसरे, रवींद्र सदन तीसरे व भगत सदन चतुर्थ स्थान पर रहे। डायरेक्टर एचएम राउत ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी और प्रधानाचार्या नीना दुरेजा ने बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया। फोटो डीपीएस श्रद्धासुमन अर्पित किए मेरठ। दिल्ली पब्लिक स्कूल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर संस्थापक स्वर्गीय एमपी सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
इस मौके पर हेड ब्वाय रेयान चौधरी व हेड गर्ल अक्षी गोसाई ने एक कविता भी प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य मनीष सेकसरिया, उपप्रधानाचार्या डॉ. वर्षा भारद्वाज ने भी पुष्प अर्पित किए। प्रो.वाइस चेयरपर्सन शशि सिंह, डायरेक्टर श्वेता सिंह, अनुमेहा सिंह, प्रबंधक अतुल कुमार सिंह ने विचार व्यक्त किए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।