Masked Intruders Cause Chaos at Meerut College Police Fail to Capture मेरठ कॉलेज में नकाबपोशों का उत्पात, तमंचा दिखा धमकाया, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsMasked Intruders Cause Chaos at Meerut College Police Fail to Capture

मेरठ कॉलेज में नकाबपोशों का उत्पात, तमंचा दिखा धमकाया

Meerut News - मेरठ कॉलेज में नकाबपोश युवकों ने खलबली मचाई, बाइक पर दौड़ते हुए छात्रों को धमकाया और एक छात्र को तमंचा दिखाया। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन आरोपी फरार हो गए। सर्च अभियान चलाने के बाद भी कोई नहीं मिला।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठThu, 5 June 2025 05:42 AM
share Share
Follow Us on
मेरठ कॉलेज में नकाबपोशों का उत्पात, तमंचा दिखा धमकाया

मेरठ। मेरठ कॉलेज में बुधवार को नकाबपोशों ने एकाएक खलबली मचा दी। पूरे परिसर में बाइक दौड़ाते रहे। किसी को धमकाया तो किसी को तमंचा तक दिखा दिया। एसपी सिटी तक सूचना पहुंची तो उन्होंने लालकुर्ती और सिविल लाइन पुलिस को दौड़ा दिया। जब तक पुलिस पहुंचती, तब तक आरोपी फरार हो गए। एक घंटे सर्च अभियान चलाने के बाद लालकुर्ती पुलिस खाली हाथ लौट गई। करीब 10 से 12 बाइकों पर सवार युवकों का एक झुंड बुधवार को एकाएक मेरठ कॉलेज में पहुंच गया। सभी ने गमछों से चेहरा ढका था। किसी के हाथ में बेसबॉल बैट था तो किसी के हाथ में लाठी।

ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह किसी को ढूंढ रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान एक बाइक सवार युवक ने वहां घूम रहे छात्र को तमंचा दिखाकर दहशत फैला दी। किसी ने इसकी सूचना एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह को दी तो वह एक्शन में आ गए। उन्होंने तत्काल लालकुर्ती और सिविल लाइन पुलिस को दौड़ा दिया। स्पष्ट निर्देश दिए कि जो भी मुंह पर कपड़ा बांधे दिखे, उसे हिरासत में ले लो। पुलिस जब तक मेरठ कॉलेज पहुंचती, तब तक आरोपी बाइक सवार फरार हो गए। कॉलेज प्रशासन के साथ पूरे परिसर में सर्च अभियान चलाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। कोई हाथ नहीं आया और पुलिस खाली हाथ लौट गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि एक शिकायत पर पुलिस को भेजा गया था लेकिन कोई हाथ नहीं आया। थाना पुलिस को निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।