Meerut BJP Councillor Uttham Saini Viral Video Claims Water Corporation s Pit as Swimming Pool जल निगम के खोदे गड्ढे को पार्षद ने बताया स्वीमिंग पूल, मचा हड़कंप, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsMeerut BJP Councillor Uttham Saini Viral Video Claims Water Corporation s Pit as Swimming Pool

जल निगम के खोदे गड्ढे को पार्षद ने बताया स्वीमिंग पूल, मचा हड़कंप

Meerut News - मेरठ में भाजपा पार्षद उत्तम सैनी ने एक वीडियो वायरल किया जिसमें जल निगम के खोदे गड्ढे को स्वीमिंग पूल बताया। उन्होंने टेंट लगाकर सोशल मीडिया पर इसे साझा किया, जिसके बाद जल निगम की टीम मौके पर पहुंची...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठThu, 12 June 2025 06:06 AM
share Share
Follow Us on
जल निगम के खोदे गड्ढे को पार्षद ने बताया स्वीमिंग पूल, मचा हड़कंप

मेरठ। बुधवार को नगर निगम के भाजपा पार्षद उत्तम सैनी ने एक वीडियो वायरल कर जल निगम की ओर से शिवाजी रोड, शंकर आश्रम के पास खोदे गड्ढे को स्वीमिंग पूल बता दिया। पार्षद ने अपने खर्चे से एक टेंट भी लगा दिया। इसके बाद नगर निगम और जल निगम में हड़कंप मच गया। कुछ घंटे में ही जल निगम की टीम मौके पर पहुंच गई। नगर निगम के जल-कल विभाग के एई, जेई भी मौके पर पहुंचे। तब जाकर पार्षद ने गड्ढे के पास लगे टेंट को हटा दिया। पार्षद उत्तम सैनी ने बताया कि 24 मई को शंकर आश्रम, शिवाजी रोड के पास पानी की मेन पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी।

तब नगर निगम के जल-कल विभाग ने पाइपलाइन की मरम्मत को लेकर बड़ा सा गड्ढा खोदा था। कहा गया था कि पाइपलाइन जल निगम की है। इसके बाद न तो मरम्मत हुई और न ही पाइपलाइन को सही किया गया। जब भी जलापूर्ति हो, वहां पानी भर जाता था। लोग पार्षद को फोन करते। निगम के जल-कल विभाग के जेई, एई टालमटोल करते रहते। बुधवार को पार्षद ने वहां टेंट लगा दिया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। बताया कि यह नगर निगम और जल निगम का बनाया हुआ स्वीमिंग पूल है। वीडियो वायरल होते ही नगर निगम ने घंटे भर में संज्ञान लिया तुरंत जल-कल विभाग के एई लक्ष्मण सिंह मौके पर पहुंचे। जल निगम की टीम भी पहुंची। मरम्मत कार्य शुरू किया गया। तब जाकर पार्षद ने टेंट हटाया। प्रभारी जीएम जल पंकज कुमार ने कहा कि यह लापरवाही जल निगम की रही। संज्ञान लेकर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।