भागवत कथा भगवान की कृपा पाने का महत्वपूर्ण साधन
Mirzapur News - जमालपुर के मदरां गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। पंडित कृष्णानंद महराज ने भागवत कथा का महत्व बताया, जिसमें भगवान विष्णु के अवतारों का वर्णन है। कथा से ज्ञान, भक्ति और वैराग...

जमालपुर,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मदरां गांव में शांति निकेतन कुंज पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ । कथा व्यास पंडित कृष्णानंद महराज ने भागवत कथा का महत्व और गोकर्ण की कथा सुनाई। कथा के बीच में भागवत भजन और भगवान के नाम का उद्घोष होता रहा। कथा व्यास ने कहाकि भागवत कथा का हिन्दू धर्म में बहुत बड़ा महत्व है। यह कथा भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों और लीलाओं का वर्णन करती है।कथा से ज्ञान, वैराग और भक्ति की प्राप्ति होती है। भागवत कथा सुनने से न केवल मन शांत होता है, बल्कि जन्म मृत्यु के चक्र से भी मुक्ति मिलती है।
भागवत कथा सुनने मात्र से जन्म जन्मांतर के पापो को नष्ट कर जीव को शुद्ध करती है। इस कथा से जीवन के सच्चे अर्थ को समझते हुये मानव का अध्यात्मिक विकास होता है। जीव, व्यक्ति, परिवार और पितरों का कल्याण होता है l यह कथा भगवान कि कृपा प्राप्ति करने का एक महत्वपूर्ण साधन है। कथाक्रम में कहा कि गोकर्ण पुण्य आत्मा था, अपने पापी भाई धुंधकारी को प्रेत योनि मुक्त कराके मोक्षकी प्राप्ति कराता है। यह कथा प्रेत योनि में भटक रही जीवात्मा को को प्रेत योनि से मुक्त कराती है।और अपनी क्षमता को दर्शाती है। कथा का संचालन रामनरेश सिंह ने किया। इस अवसर पर परमानन्द त्रिपाठी, लवकुश त्रिपाठी, उदय नारायण सिंह,छोटे लाल तिवारी, संजय पाण्डेय, शिव प्रसाद सिंह, सत्येन्द्र कुमार त्रिपाठी, बच्चन यादव, विनोद कुमार तिवारी, सियाराम जायसवाल, श्रीराम जायसवाल आदि उपस्थित रहें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।