Clash Between Two Groups Inside Mosque in Pakbara Police Register FIR Against 9 Accused मस्जिदों में दो पक्षों में चली लाठी-डंडे और बेल्टें, 9 पर केस दर्ज, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsClash Between Two Groups Inside Mosque in Pakbara Police Register FIR Against 9 Accused

मस्जिदों में दो पक्षों में चली लाठी-डंडे और बेल्टें, 9 पर केस दर्ज

Moradabad News - पाकबड़ा थाना क्षेत्र की एक मस्जिद में दो गुटों के बीच मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने लाठी-डंडे, बेल्ट और पत्थरों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादTue, 3 Sep 2024 08:47 PM
share Share
Follow Us on
मस्जिदों में दो पक्षों में चली लाठी-डंडे और बेल्टें, 9 पर केस दर्ज

पाकबड़ा थाना क्षेत्र में एक मस्जिद के अंदर नमाजियों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने लातघूंसे और बेल्टों के साथ लाठी-डंडे भी चलाए। मौके पर नमाज कक्ष में अफरातफरी मच गई। वहां से निकलने के बाद घर पहुंचकर भी दोनों पक्षों में मारपीट-पथराव हुआ। मस्जिद में मारपीट के दौरान किसी ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मामले में एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 9 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना पाकबड़ा के गांव उमरी सब्जीपुर निवासी बबलू और भूरा के बीच पांच दिन पहले आपसी हंसी मजाक को लेकर विवाद और मारपीट हो गई थी। उस समय वहां मौजूद लोगों ने दोनों के बीच सुलह करा दी थी। बताया गया कि शुक्रवार 30 अगस्त को दोपहर एक बजे दोनों पक्ष के लोग जुमे की नमाज पढ़ने के लिए गांव स्थित मस्जिद में गए थे। वहां दोनों पक्षों में एक बार फिर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडा और बेल्टें चलने लगीं। वहां मौजूद कुछ लोगों ने मारपीट की वीडियो बना ली। मस्जिद से निकलने के बाद दोनों पक्षों ने घरों की छत से एक दूसरे पर पत्थर बरसाए। जिससे वहां भगदड़ मच गई। मारपीट में दाउद, सबाबुल और तौफीक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह वहां मौजूद लोगों को हटाकर झगड़ा शांत कराया। बाद में घायल दाउद, सबाबुल और तौफीक को अस्पताल भिजवाया। दूसरी ओर मस्जिद में हुई मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिजवान, दाउद, चांद, अमन, बबलू, सलमान, फाजिल, शादी और फैसल समेत 9 लोगों के खिलाफ एफटाईआर जर्द की है। इस संबंध में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि धर्मस्थल पर एक ही समुदाय के दो पक्षों में मारपीट हुई थी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पाकबड़ा थाने में 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। विवेचना कर अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।