Gangsters Open Fire on Cloth Trader in Sanjay Nagar Police Unaware कटघर में रेडीमेड कपड़ा व्यापारी पर कई राउंड फायरिंग, दहशत, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsGangsters Open Fire on Cloth Trader in Sanjay Nagar Police Unaware

कटघर में रेडीमेड कपड़ा व्यापारी पर कई राउंड फायरिंग, दहशत

Moradabad News - संजय नगर में कपड़ा व्यापारी सोनू दिवाकर पर दबंगों ने फायरिंग कर दी। व्यापारी ने किसी तरह अपनी जान बचाई। गोली के छर्रे दरवाजों और दीवारों पर धंस गए। पुलिस को घटना की जानकारी नहीं हुई, और हमलावर बेखौफ...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादMon, 10 Feb 2025 09:41 PM
share Share
Follow Us on
कटघर में रेडीमेड कपड़ा व्यापारी पर कई राउंड फायरिंग, दहशत

अपराधी बेखौफ होकर अंजाम दे देते हैं। संजय नगर में मामूली बात पर दबंगों ने कपड़ा व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। किसी तरह व्यापारी ने घर में घुसकर अपनी जान बचाई। गोली के छर्रे दरवाजे और दीवारों के अंदर जाकर धंस गए। खास बात यह है कि कटघर पुलिस को भनक तक नहीं लगी। दबंग हमलावर बेखौफ अंदाज में फरार हो गए। पुलिस हमलावरों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। फायरिंग की वारदात आठ फरवरी की रात करीब ग्यारह बजे का है। रेडीमेड कपड़ा व्यापारी सोनू दिवाकर कटघर के संजय नगर में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मोहल्ले का ही दबंग किश्म का हरीश कालिया शराब पीकर गाली-गलौज कर रहा था। इसका विरोध किया तो उसे गुस्सा आ गया। उसने अपने साथियों संजय चौहान, विशाल पुच्ची, अजय सैनी को बुला लिया। आते ही सभी ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। गोली के छर्रे दरवाजों और दीवारों पर जाकर लगे। सीओ कटघर आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।

दो दिन पहले भी की थी फायरिंग

मुरादाबाद। कपड़ा व्यापारी सोनू दिवाकर ने बताया कि हमलावरों ने घटना से दो दिन पहले भी फायरिंग की थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस को तहरीर भी दी गई थी। पुलिस ने शांति भंग की धारा में चालान कर दिया था। जमानत पर छूटने के बाद उसने फिर से हमला किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।