Municipal Corporation to Launch Online Services for Birth-Death Certificates and More अब एक क्लिक में मिलेंगी निगम की सारी सुविधाएं, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsMunicipal Corporation to Launch Online Services for Birth-Death Certificates and More

अब एक क्लिक में मिलेंगी निगम की सारी सुविधाएं

Moradabad News - कार्यालय के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, निगम तैयार कर रहा डैशबोर्ड जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, जन्म-मृत्यु प्रमाण प

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादWed, 18 June 2025 09:15 PM
share Share
Follow Us on
अब एक क्लिक में मिलेंगी निगम की सारी सुविधाएं

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र हो या फिर अन्य किसी सुविधा के लिए अब लोगों को नगर निगम कार्यालय के चक्कर काटने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। नगर निगम सभी प्रमुख सेवाएं ऑनलाइन करने जा रहा है। निगम अफसरों का दावा है कि बहुत जल्द लोगों को घर बैठकर निगम सारी सुविधाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। महानगर के लोगों को टैक्स जमा करने, शिकायतों के लिए व जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर काटने के लिए भटकना पड़ता था। सर्वर डाउन की समस्या लोगों की परेशानी को और बढ़ाती थी। अब निगम अपनी सभी सुविधाएं ऑनलाइन ही उपलब्ध कराने जा रहा है।

जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके लिए नगर निगम ने अपना नया डैशबोर्ड तैयार कराया है। इस डैशबोर्ड पर ही सभी सुविधाएं दी जाएंगी। लोग घर बैठकर ही निगम की वेबसाइट पर जाकर इसका इस्तेमाल कर सकेंगे और घर बैठे ही सभी सुविधाओं को प्राप्त कर सकेंगे। डैशबोर्ड पर निगम की हर सेवा को उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाया जाएगा। इसके पीछे तर्क है कि आम लोग भी इसे आसानी से चला सकेंगे। ऑनलाइन सेवाओं की शुरुआत से नगर निगम के कामकाज में स्पष्टता और जवाबदेही बढ़ेगी। निगम अधिकारियों का कहना है कि इससे प्रत्येक सेवा की ट्रैकिंग और अपडेट अब वेबसाइट पर संभव हो सकेगी। इसके अलावा नागरिकों का निगम पर भरोसा बढ़ेगा। हाईटेक युग में मेरा टारगेट नागरिकों को तकनीक के माध्यम से तेज और पारदर्शी सेवाएं देना है। वेबसाइट के जरिए लोग निगम की सभी सेवाओं का लाभ घर बैठकर ले सकेंगे। जल्द ही यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी दिव्यांशु पटेल, नगर आयुक्त, नगर निगम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।