Relief from Heat as Rain Hits Surjan Nagar After Scorching Temperatures सुरजन नगर में बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsRelief from Heat as Rain Hits Surjan Nagar After Scorching Temperatures

सुरजन नगर में बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत

Moradabad News - पिछले कुछ दिनों से सुरजन नगर का ग्रामीण क्षेत्र अत्यधिक गर्मी से परेशान था। किसान खेतों में काम करने में घबराते थे और कई बीमार हो गए थे। शुक्रवार की सुबह के बाद मौसम बदल गया और बारिश शुरू हुई, जिससे...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादFri, 13 June 2025 10:29 PM
share Share
Follow Us on
सुरजन नगर में बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत

पिछले काफी दिनों से पूरे क्षेत्र के साथ-साथ सुरजन नगर का ग्रामीण क्षेत्र भी अत्यधिक तापमान होने के कारण गर्मी से परेशान था। क्षेत्र के किसान अपने खेतों में काम करने से घबरा रहे थे, क्योंकि अत्यधिक गर्मी होने के कारण खेतों में काम करते हुए कई किसान बीमार हो चुके थे। शुक्रवार की सुबह की शुरुआत भी अत्यधिक गर्मी एवं उमस के साथ हुई, क्योंकि शुक्रवार की सुबह का तापमान अत्यधिक था। इसके उपरांत सुबह के 9:00 बजे के बाद मौसम बदला और लगभग 10 बजे पूरे क्षेत्र में हवा के तीव्र झोंकों एवं बादलों के साथ काली घटा छा गई।

इसके उपरांत देखते ही देखते सुरजन नगर क्षेत्र में बूंदाबांदी के साथ वर्षा आरंभ हो गई। लगातार हो रही वर्षा के कारण तापमान कुछ काम हुआ और क्षेत्र के ग्रामीणों को गर्मी एवं उमस से मुक्ति मिली। क्षेत्र में हो रही बरसात की पहली वर्षा का आनंद उठाते हुए ग्रामीण और बच्चे इस बारिश में नहाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।