mother two children was arms her lover husband blood boiled on seeing her he bit his wife nose with his teeth प्रेमी की बाहों में थी दो बच्चों की मां, देखते ही पति का खौल उठा खून, दांत से चबा ली बीवी की नाक, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP Newsmother two children was arms her lover husband blood boiled on seeing her he bit his wife nose with his teeth

प्रेमी की बाहों में थी दो बच्चों की मां, देखते ही पति का खौल उठा खून, दांत से चबा ली बीवी की नाक

लव अफेयर को लेकर अक्सर ही मामले सामने आते रहते हैं। कुछ मामलों में बात इतनी बढ़ जाती है कि पति-पत्नी एक-दूसरे पर हमला बोलने से भी नहीं चूकते। ऐसा ही एक मामला यूपी के हरदोई जिले से सामने आया है।

Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, हरदोईThu, 19 June 2025 02:55 PM
share Share
Follow Us on
प्रेमी की बाहों में थी दो बच्चों की मां, देखते ही पति का खौल उठा खून, दांत से चबा ली बीवी की नाक

लव अफेयर को लेकर अक्सर ही मामले सामने आते रहते हैं। कुछ मामलों में बात इतनी बढ़ जाती है कि पति-पत्नी एक-दूसरे पर हमला बोलने से भी नहीं चूकते। ऐसा ही एक मामला यूपी के हरदोई जिले से सामने आया है। यहां एक महिला का अपने प्रेमी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। महिला के दो बच्चे भी हैं। इसकी जानकारी महिला के पति को नहीं थी। महिला अपने प्रेमी से चोरी-छिपे मिलती थी। महिला का उसके प्रेमी संग अवैध संबंध भी थे। एक दिन महिला अपने प्रेम के साथ ही रंग-रेलियां मना रही थी। पति को जब इसकी जानकारी तो वह मौके पर पहुंच गया। उसने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी की बाहों में देखा तो वह शर्मसार हो गया। इसके बाद युवक का खून खौल उठा। पति ने इसका विरोध किया तो पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। ताव में आकर पति ने अपने दांतों से पत्नी की नाक ही चबा डाली घटना से महिला पूरी तरह से लहूलुहान हो गई। महिला को लखनऊ रेप कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा मामला हरियावां थाना क्षेत्र के देवरिया प्रसिद्ध नगर का है। जानकारी के अनुसार शादीशुदा महिला का अपने प्रेमी संग प्रेम-प्रसंग चल रहा थ। महिला के दो बच्चे भी हैं। इस बात की जानकारी जब पति को हुई तो वह उस पर नजर रखने लगा। एक दिन पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। महिला प्रेमी की बाहों में आपत्तिजनक हालत में थी। बीवी को गैर मर्द की बाहों में देखकर पति आ बबूला हो गया। पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद पति ने अपने दांतों से ही पत्नी की नाक चबा डाली। नाक काटने से महिला दर्द के मारे चीख पड़ी।

महिला पूरी तरह से लहूलुहान हो गई। उसके तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के घर वालों ने दामाद के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। महिला को गंभीर अवस्था में लखनऊ रेप कर दिया गया। महिला ने पति और ससुराल वालों पर उसे जान से मार देने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने बताया कि पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला किया था, जिससे वह घायल हो गई। हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |