All India Jat Mahasabha Meeting Discusses Social Issues and Ritual Limitations समाज में फैली कुरीतियां दूर करने और मृत्यु भोज सीमित करने पर जोर , Muzaffar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsAll India Jat Mahasabha Meeting Discusses Social Issues and Ritual Limitations

समाज में फैली कुरीतियां दूर करने और मृत्यु भोज सीमित करने पर जोर

Muzaffar-nagar News - समाज में फैली कुरीतियां दूर करने और मृत्यु भोज सीमित करने पर जोर

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरSun, 1 June 2025 07:11 PM
share Share
Follow Us on
समाज में फैली कुरीतियां दूर करने और मृत्यु भोज सीमित करने पर जोर

एटूजैड चौराहे पर स्थित बंधन बैंक्विट हॉल में अखिल भारतीय जाट महासभा की एक बैठक संपन्न हुई। समाज में फैली कुरीतियां पर चर्चा हुई और मृत्यु भोज सीमित करने का मुद्दा उठा। कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व आईएएस सुरेंद्र कुमार वर्मा के निधन पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। मंच पर मौजूद सभी मुख्य अतिथियों को जाट महासभा के पदाधिकारी द्वारा बुकें और शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। बैठक में अखिल भारतीय जाट महासभा के जिलाध्यक्ष द्वारा संगठन विस्तार पर प्रमाण पत्र दिए गए। समाज में फैली कुरीतियां पर चर्चा हुई और मृत्यु भोज सीमित करने का मुद्दा उठा।

चंद्रवीर सिंह एड. ने बताया कि कैसे हमको जाट आरक्षण मिला था और किन खामियों के तहत आरक्षण वापस हुआ। दिल्ली पुलिस के डीसीपी राजवीर सिंह मलिक ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर प्रकाश डाला। प्रमोद बालियान ने कहा कि अच्छे काम की शुरुआत हमको अपने से करनी होगी तभी समाज में उसका असर होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र राठी ने जाट समाज के आर्थिक रूप से वंचित लोगों की मदद करने हेतु समाज को आगे आने के लिए कहा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने और संचालन महासचिव दीपक चौधरी एडवोकेट ने किया। बैठक में आंदोलन जनकल्याण के संयोजक प्रमोद बालियान, फिल्म एक्टर विकास बालियान,प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल चौधरी,जिला संयोजक अंकुर काकरान, जितेंद्र राठी, ममता चौधरी, पवन अहलावत, जोगेंद्र सिंह जिला पंचायत सदस्य, डॉक्टर जलसिंह वर्मा वर्मा, जयंत चौधरी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।