भागवत कथा ज्ञान से जीवन बनाये पवित्र: स्वामी ओमानंद
Muzaffar-nagar News - शुकतीर्थ में स्वामी ओमानंद महाराज ने आचार्य मनोज अवस्थी का सम्मान किया और भागवत अनुष्ठान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भागवत मानव जीवन को आनंदमय और भक्तिमय बनाता है। कथा के आयोजन में त्रिपाठी...

मोरना। शुकतीर्थ में भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम स्थित प्रत्यक्षानंद भवन में पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने प्रसिद्ध कथाव्यास आचार्य मनोज अवस्थी का सम्मान कर पोथी पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ भागवत अनुष्ठान का शुभारंभ किया। श्री शुकदेव आश्रम में औरैया के त्रिपाठी परिवार द्वारा आयोजित कथा में पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज ने कहा कि भागवत मानव जीवन को रसमय, आनंदमय और भक्तिमय बनाने का आधार है। भागवत मनुष्य के अंत:करण को पवित्र कर जीवन को ज्ञानमय एवं कीर्तिमय बना देती है। भागवत भारतीय जीवन और संस्कृति की दिव्य आध्यात्मिक विरासत है। कथा से पूर्व तीर्थ में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
यजमान योगेश त्रिपाठी, सुरेश चंद्र त्रिपाठी, अखिलेश त्रिपाठी, डा. देवेश त्रिपाठी ने विद्वानों का सत्कार किया। कथा व्यास अचल कृष्ण शास्त्री, आचार्य विकास, ठाकुर प्रसाद आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। फोटो 101 श्री शुकदेव आश्रम में कथा व्यास आचार्य मनोज अवस्थी को शुकतीर्थ साहित्य भेंट करते स्वामी ओमानन्द महाराज।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।