Indian Culture Course Concludes at Kushinagar s Government Buddhist Museum समृद्ध इतिहास और विविधता से भरी है भारतीय संस्कृति : प्रो. सुजाता, Padrauna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPadrauna NewsIndian Culture Course Concludes at Kushinagar s Government Buddhist Museum

समृद्ध इतिहास और विविधता से भरी है भारतीय संस्कृति : प्रो. सुजाता

Padrauna News - कसया, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर की तरफ से वर्मी बुद्ध विहार में चल रहे पांच दिवसीय भारतीय संस्कृति अभिरुचि पाठ्यक्रम व्या

Newswrap हिन्दुस्तान, पडरौनाMon, 12 May 2025 05:18 AM
share Share
Follow Us on
समृद्ध इतिहास और विविधता से भरी है भारतीय संस्कृति : प्रो. सुजाता

कसया, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर की तरफ से वर्मी बुद्ध विहार में चल रहे पांच दिवसीय भारतीय संस्कृति अभिरुचि पाठ्यक्रम व्याख्यानमाला का रविवार को समापन हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहर्द्धन किया गया। शुभारंभ म्यांमार के राजदूत उ जो ऊ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राजदूत को उपनिदेशक राजकीय बौद्ध संग्रहालय डा.यशवंत सिंह राठौड़ ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। मुख्य वक्ता काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पुरातत्व विभाग की प्रोफेसर सुजाता ने भारतीय संस्कृति के समृद्ध इतिहास और विविधता रेखांकित किया। उन्होंने विशेष रूप से बुद्ध की दार्शनिकता को भारतीय संस्कृति के तारतम्य में समझाया।

उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म के मूल्यों और शिक्षाओं में भारतीय संस्कृति कूट-कूट कर भरी है। भारतीय संस्कृति की समझ से बौद्ध धर्म को समझना बहुत ही सरल है। राजदूत ने पाठयक्रम व्याख्यानमाला में शिरकत करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर हौंसला आफजाई किया। उन्होंने ज्ञानवर्धक व प्रेरणादायी कार्यक्रम के लिए संग्रहालय के प्रति आभार ज्ञापित किया। संग्रहालय के वरिष्ठ कार्मिक तेजप्रताप शुक्ल व तरुण शुक्ल ने सभी आगंतुकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर धीरेंद्र मिश्रा, दिनेश दुबे, नसीरुद्दीन, ललित आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।