मायके में घुसकर विवाहिता से मारपीट,रिपोर्ट दर्ज
Pilibhit News - थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की रेखा रानी ने अपने पति अनिल शर्मा पर शादी के बाद 5 लाख रुपये और बाइक की मांग करने का आरोप लगाया। इंकार करने पर पति ने मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। रेखा की मां के साथ भी...

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया निवासी रेखा रानी पुत्री जमुना प्रसाद ने थाना सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उसकी शादी 15 अगस्त 2023 को अनिल शर्मा पुत्र वेद प्रकाश शर्मा निवासी ग्राम लंगूर थाना भमोरा जिला बरेली से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से उसका पति एक बाइक और 5 लाख रुपए नगद की मांग करने लगा। इंकार करने पर मारपीट कर उसको घर से निकाल दिया। 31 मई को रात नौ बजे वह अपने मायके में थी। तभी उसका पति अनिल शर्मा शराब पीकर घर में घुस आया। उसने गाली गलौज करते हुए मारपीट की।
बचाने आई उसकी मां के साथ भी मारपीट की। विवाहिता ने आशंका जताई है कि उसका पति उसकी मां की हत्या कर सकता है। पीड़िता का आरोप है कि आसाम चौकी पुलिस ने शिकायत केबाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। सुनगढ़ी पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।