Eid-ul-Azha Celebrations in Puranpur Prayers Community Bonding and Festivities पूरनपुर- ईद उल अज़हा की नमाज़ में की गई मुल्क में अमन-चैन की दुआ, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsEid-ul-Azha Celebrations in Puranpur Prayers Community Bonding and Festivities

पूरनपुर- ईद उल अज़हा की नमाज़ में की गई मुल्क में अमन-चैन की दुआ

Pilibhit News - पूरनपुर में ईद उल अजहा धूमधाम से मनाई गई। मस्जिदों में नमाज अदा की गई और सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। लोग एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी और मेले का आयोजन किया गया। मौलाना दानिश रज़ा ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSun, 8 June 2025 01:27 AM
share Share
Follow Us on
पूरनपुर- ईद उल अज़हा की नमाज़ में की गई मुल्क में  अमन-चैन की दुआ

पूरनपुर,संवाददाता। नगर सहित समूचे तहसील क्षेत्र में ईद उल अजहा जोश-खरोश से मनाया गया। सुरक्षा को लेकर मस्जिद और ईदगाह पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। मस्जिदों में मुल्क में अमन चैन की दुआ की गई। इस दौरान मेले भी लगे। घरों में एक-दूसरे को गले लगाकर लोगों ने बधाई दी। ईद-उल-अजहा पर ईदगाह में इमाम हाजी हाफिज सलीम खान ने नमाज पढ़ाई। इसके बाद मुल्क की सलामती के लिए दुआ की गई। लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। नगर की इरफानिया फैजुल उलूम में कारी इरशाद अहमद, मस्जिद गरीब नवाज में हाफिज नाजिम रजा नूरी, मदरसा, मस्जिद गुलजारे फरीद में हाफिज कमर महबूब, मस्जिद गुलिस्ताने रजा में हाफिज अशफाक ताबिश, शाहजी मस्जिद में हाफिज हसीब, साबरी मस्जिद में हाजी हाफिज जाकिर खान नूरी, मस्जिद सिद्दिक-ए-अकबर में मौलाना जावेद खान बरकाती ने नमाज अदा कराई।

मस्जिदों में मुल्क और अमन तरक्की की दुआएं की गईं। मौलाना दानिश रज़ा ने ईद-उल-अजहा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ईद-उल-अजहा हमें खुदा की राह में कुर्बानी का पैगाम देती है। प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा नगर के प्रमुख लोगों ने पहुंचकर ईद की एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। यहां प्रमुख रुप से उपजिलाधिकारी अजीत सिंह चौहान,सीओ प्रतीक दहिया, कोतवाल सतेन्द्र सिंह, पूर्व चेयरमैन मुन्ने मियां अंजाना, विजयपाल विक्की, नोमान अली बारसी, तौफीक अहमद कादरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इसके अलावा पूरनपुर देहात क्षेत्र की मस्जिदों में भी नमाज पढ़ी गई। यहां पर मदीना मस्जिद धनाराघट रोड में नमाज़ के बाद मुफ्ती साजिद हसनी कादरी, मुफ्ती नूर मोहम्मद हसनी, हाजी हाशिम खान, गयासुद्दीन मन्सूरी,जीशान, मौलाना जफर, हाजी अबरार मौजूदरहे। मुफ्ती साजिद हसनी कादरी आदि ने तैनात पुलिस कर्मियों को सम्मानित कर फूल माला पहनाकर स्वागत किया। शेरपुर कला। कस्बे के ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज जामा मस्जिद के पेशे इमाम मौलाना जिया उल मुस्तफा ने हजारों लोगों को पढ़ाई। जो लोग ईदगाह में नमाज पढ़ने से रह गए थे। कस्बे के कुरेशियां मस्जिद में मस्जिद के पेशे इमाम मौलाना साजिद रजा नेसुबह साढे आठ बजे पढ़ाई। इस मौके पर पुलिस बल सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहा। ईद की नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर गले शिकवे भुलाकर ईद मिली। उसके बाद कस्बे में कुर्बानियों का सिलसिला शुरू हो गया। इस मौके पर कस्बे की सार्वजनिक बाजार में मेले का आयोजन किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।