Fraud in UK and Canada Study Visa Scam Woman and Youth Lose Lakhs फर्जी दस्तावेजों के सहारे भेजा विदेश, ठग लिए 25.50 लाख, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsFraud in UK and Canada Study Visa Scam Woman and Youth Lose Lakhs

फर्जी दस्तावेजों के सहारे भेजा विदेश, ठग लिए 25.50 लाख

Pilibhit News - पूरनपुर में एक महिला और युवक को यूके और कनाडा भेजने के नाम पर लाखों की ठगी का शिकार होना पड़ा। महिला को फर्जी वीजा के कारण यूके में प्रवेश नहीं मिला और आरोपी ने रुपए वापस मांगने पर धमकाया। पुलिस ने इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSat, 17 May 2025 05:30 PM
share Share
Follow Us on
फर्जी दस्तावेजों के सहारे भेजा विदेश, ठग लिए 25.50 लाख

पूरनपुर, संवाददाता। यूके और कनाडा भेजने के नाम पर महिला और युवक से लाखों की ठगी कर ली गई। विदेश जाने के बाद लोगों को जानकारी हुई। वहां पर शैक्षिक संस्थान में महिला को प्रवेश नहीं मिला। वापस लौटने पर रुपए मांगे तो आरोपी धमकाने लगे। एसपी के आदेश पर पुलिस ने अलग-अलग मुकदमें दर्ज किए हैं। लखीमपुर खीरी जिले के थाना भीरा में गांव अंबारा की मनप्रीत कौर पत्नी जसदीप सिंह ने बताया पूरनपुर सुपर मार्केट में स्थित आइलेट्स संचालक घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव जमुनिया जगतपुर निवासी सुखदेव सिंह से मुलाकात हुई थी। यूके में स्टडी वीजा के नाम पर संचालक ने 15 लाख रुपए खर्च बताया।

इसके बाद आरोपी ने फर्जी डॉक्यूमेंट बनाकर उसका और पति का एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवाया। इसके बाद चेक बुक और पासबुके नहीं दी। पहली बार केंद्र पर 50 हजार नगद, इसके बाद 11 लाख रुपए दिया था। 11 अक्टूबर 2023 में उसका वीजा आने पर वह यूके चली गई। वहां पहुंचने पर जानकारी हुई कि फर्जी वीजा से उसे भेजा गया है। इसके चलते उसे यूके की शिक्षण संस्थान में प्रवेश नहीं मिला। महिला ने आइलेट्स संचालक से बात की। इसके बाद आरोपी ने दबाव बनाकर तीन लाख और लिए। इसके बावजूद कोई काम नहीं बना। महिला ने 14.50 लाख वापस मांगे तो आरोपी ने धमकाना शुरु कर दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे मामले में माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव चांदूपुर निवासी सुखजीवन सिंह ने बताया वर्ष 2018 में पंजाब के कॉलेज में पढ़ रहा था। उसकी मुलाकात राजदीप सिंह वहराज और उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर निवासी गुरु रामदास कॉलोनी निकट हथनी गेट, बटाला, जिला गुरदासपुर पंजाब से हुई। दंपति ने 11 लाख रुपए खर्च होना बताकर उसे कनाडा भेजने की बात कही। झांसे में आकर उसने 3.34 लाख रुपये बैंक द्वारा ट्रांसफर कर दो लाख नगद उदयकरनपुर ढाबा संचालक के सामने दिए। इसके बाद 5. 66 लाख माधोटांडा के गांव रायपुर निवासी परमजीत सिंह के सामने दिए। काफी दिन बीतने के बाद उसे धोखाधड़ी की आशंका हुई। रुपए वापस मांगने पर आरोपी टाल मटोल करता रहा। मामले की शिकायत पंजाब के थाना सिटी बटाला में की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पूरनपुर पुलिस ने दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।