ग्रामीण क्षेत्र में मेघ बरसे और शहर के लोग तरसे
Pilibhit News - पीलीभीत में रविवार को मौसम खुशगवार रहा, लेकिन शहरी क्षेत्र में बारिश की कमी रही। ग्रामीण इलाकों में हल्की बारिश ने किसानों को राहत दी, जबकि शहर में उमस बढ़ गई। आसमान में बादल छाए रहे और लोगों को...

पीलीभीत। अच्छे मानसून की आस में रविवार को सुबह मौसम खुशगवार हो गया। हवाओं के बीच आसमान पर छाए बादलों के बीच ग्रामीण अंचल में पानी बरसात तो वहीं शहरी क्षेत्र में लोग बरसात को तरस गए। अलबत्ता हल्की बूंदें जरूर पड़ी पर उमस ने छाए बादलों के बीच बेहाल किए रखा। अधिकतम दो और न्यूनतम तीन डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गजरौला व बरखेड़ा क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरी। रविवार की सुबह घने काले बादल छाने के बाद पता चला कि पड़ोसी जनपद बरेली में अच्छी बारिश हुई है। तो लेाग उम्मीद लगाए रहे कि शहर में बढिया बरसात होगी।
पर शहर को छोड़ कर पूरनपुर क्षेत्र गजरौला में करीब एक घंटे की बारिश ने लोगों को तर कर दिया। खेतों में बारिश के बाद भी पानी दिखाई दिया। जिससे किसानों के चेहरे खिल गए। दरअसल अब धान की रोपाई के लिए खेतों को पानी लगा कर तराई की आवश्यकता है। ऐसे में बारिश ने थोड़ा बहुत ही सही पर डीजल का खर्च किसान का बचा दिया। बताया गया है कि अभी बादल छाए रहेंगे। रविवार की सुबह बने बादलों के बीच अब लोगों को आस है कि सोमवार या मंगलवार को बारिश हो सकती है। आसपास ग्रामीण अंचल में बरसात के बाद शहर में बारिश न होने से उमस और गरमी ने लोगों को परेशान किया। मौसम की उठा पठक के बाद संचारी रोगों के फैलने के आसार बने है। मौसम के जानकारों का मानना है कि बादलों का आना जाना यूं मंगलवार तक बना रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।