Missionary Literature and Bibles Recovered from House Near Nepal Border in Purampur सीमांत गांव बैल्हा में एक घर से मिलीं बाइबिल, पुलिस ने कब्जे में ली, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsMissionary Literature and Bibles Recovered from House Near Nepal Border in Purampur

सीमांत गांव बैल्हा में एक घर से मिलीं बाइबिल, पुलिस ने कब्जे में ली

Pilibhit News - पूरनपुर के बैल्हा गांव में नेपाल सीमा के पास एक घर से मिशनरी साहित्य और बाइबिल बरामद किया गया है। पुलिस ने दो ग्रामीणों के सहयोग से यह सामग्री प्राप्त की। आल इंडिया पंजाबी वेलफेयर काउंसिल ने बताया कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSun, 1 June 2025 03:55 AM
share Share
Follow Us on
सीमांत गांव बैल्हा में एक घर से मिलीं बाइबिल, पुलिस ने कब्जे में ली

पूरनपुर, संवाददाता। पूरनपुर में नेपाल सीमा के पास स्थित गांव बैल्हा के एक घर से मिशनरी साहित्य समेत बाइबल और फोटो मिले हैं। पुलिस ने दो ग्रामीणों की निशानदेही पर यह साहित्य बरामद किया है। इस सामग्री को पुलिस अपने साथ ले गई है। वहीं आल इंडिया पंजाबी वेलफेयर काउंसिल का दावा है कि पुलिस ने भूसे के ढेर से करीब 500 बाइबिल बरामद की। पुलिस ने इनकी संख्या सात से आठ बताई है। नेपाल सीमा से सटे गांव में पिछले दिनों धर्मांतरण का मामला गरमाया था। इसमें लगातार दो-तीन दिन तक कई संगठनों ने जांच की थी। बाद में गुरुद्धारे में धर्म के प्रति ईमानदार रहने को प्रेरित करने के लिए एक धार्मिक आयोजन भी किया गया था।

अब एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दो लोगों के साथ पहुंची पुलिस ने बैल्हा के एक घर से लाल कपड़े में बंद मिशनरी साहित्य व बाइबिल बरामद की है। भूसे के ढेर में छिपाई गई पुस्तकों के मिलने के बाद पुलिस ने इन्हें कब्जे में लिया है। सामग्री बरामद होने के बाद हरपाल सिंह जग्गी ने कहा है कि घर से करीब 500 पुस्तकें बरामद हुई हैं। यह संभवत: नेपाल से प्रकाशित होने का दावा किया गया। इनको पुलिस अपने साथ ले गई है। इस क्षेत्र के टाटरगंज में भी पिछले दिनों ये मुद्दा गरम था। इस तरह के मामलों पर खुफिया ईकाईयां व प्रशासनिक टीमें नजर बनाए हुए हैं। एसओ हजारा सिद्धार्थ उपाध्याय ने बताया कि मैं मौके पर नहीं गया था। चौकी इंचार्ज को भेजा गया था। एक घर से कुछ धार्मिक पुस्तकें मिली हैं, उनको सुरक्षित रखवा दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।