Rising Water Levels in Sharda River Force Closure of Pontoon Bridge at Dhanaragat पुल हटाने का काम शुरु, दो जिलों को पार कर अब आना होगा पीलीभीत, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsRising Water Levels in Sharda River Force Closure of Pontoon Bridge at Dhanaragat

पुल हटाने का काम शुरु, दो जिलों को पार कर अब आना होगा पीलीभीत

Pilibhit News - धनाराघाट पर शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पेंटून पुल को 48 घंटे पहले बंद कर दिया गया था। पुल को हटाने का कार्य शनिवार सुबह से शुरू हो गया है ताकि सामग्री सुरक्षित रह सके। इससे ट्रांस शारदा क्षेत्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSun, 15 June 2025 02:52 AM
share Share
Follow Us on
पुल हटाने का काम शुरु, दो जिलों को पार कर अब आना होगा पीलीभीत

धनाराघाट पर शारदा नदी में जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते 48 घंटे पहले से ही पेंटून पुल से आवाजाही को बंद कर दिया गया था। अधिकारियों के निर्देश पर शनिवार की सुबह से ही पुल हटाने का काम शुरू कर दिया गया है, ताकि पुल की सामग्री को सुरक्षित रखा जा सके। पुल हटते ही ट्रांस क्षेत्र के लोगों की दुश्वारियां भी बढना शुरु हो गई है। उनको अब दो जिला पार कर अपने जिले की सीमा में प्रवेश करना होगा। धनाराघाट पर शारदा नदी पर हर साल ट्रांस शारदा क्षेत्र के लोगों की आवाजाही के लिए पेंटून पुल का निर्माण किया जाता है।

यह पुल अपने नियत समय 15 जून को हटाया जाता है। इस बार शारदा में बीते चार दिनों से लगातार पानी बढ़ने ने के चलते शुक्रवार को ही पुल पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया था। अधिशासी अभियंता ने पुल को हटाने के निर्देश भी जारी किए थे। अधिकारियों के इस निर्देश के बाद शनिवार की सुबह से ही पुल को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। पुल के पटला हटाने के साथ ही पीपा को भी सुरक्षित लाया जा रहा है। अब वर्षाकाल समाप्त होने के बाद 15 अक्टूबर से पुल को शुरू किया जाएगा। पुल हटने के बाद से ट्रांस शारदा क्षेत्र की करीब एक लाख आबादी के लोगों के सामने आवाजाही की परेशानी खड़ी हो गई है। ट्रांस शारदा क्षेत्र में 16 ग्राम पंचायत हैं। जहां के लोग तहसील व जिला मुख्यालय इसी पुल के माध्यम से आया- जाया करते थे। अब करीब पांच से छह माह तक लोगों को खीरी और शाहजहांपुर दो जिलों को पार करने के बाद अपने जिला पीलीभीत की सीमा में प्रवेश करना होगा। ऐसे में उनका समय के साथ ही अधिक धन भी खर्च होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।