Vijay Mandal Wins Chief Minister s School Sports Award for National Volleyball Championship खिलाड़ी विजय मंडल को मिला मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार , Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsVijay Mandal Wins Chief Minister s School Sports Award for National Volleyball Championship

खिलाड़ी विजय मंडल को मिला मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार

Pilibhit News - 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में विजय मंडल ने अंडर-14 बालक वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। लखनऊ में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने उन्हें 35 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। विजय ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतFri, 13 June 2025 03:35 AM
share Share
Follow Us on
खिलाड़ी विजय मंडल को मिला मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार

पीलीभीत, संवाददाता। 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में जनपद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कालेज अमरा करोड़ के छात्र विजय मंडल को लखनऊ के लोकभवन में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार प्रदान किया गय। मुख्यमंत्री खेल पुरस्कार में विजय मंडल को 35 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह धनराशि विजय मंडल के खाते में सीधे ट्रांसफर कर दी गई है। मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार उन छात्र-छात्राओं को प्रदान किया जा रहा है, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक प्राप्त किया हो। राष्ट्रीय विद्यालयी वॉलीबाल चैंपियनशिप दस से 14 दिसंबर 2024 तक बनारस में हुई थी, जिसमें विजय मंडल ने अंडर-14 बालक वर्ग में टीम में प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण प्रदान जीता था।

विजय ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता और खेल शिक्षक प्रशांत शुक्ला को दिया है। लखनऊ के लोकभवन सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य अतिथियों ने वॉलीबाल टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिसमें जनपद के खिलाड़ी विजय मंडल भी शामिल हुए। खेल पुरस्कार पाकर विजय मंडल ने खुशी जताई है। विजय मँडल की कामयाबी पर डीआईओएस डॉ.अचल कुमार मिश्र, प्रबंधक नरेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य हरीश कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, जिला वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा, संरक्षक मुन्नालाल सक्सेना, उपाध्यक्ष दीपेंद्र चौहान, कोषाध्यक्ष नूर मोहम्मद, संयुक्त सचिव रेहान रजा खान समेत खेल प्रेमियों ने विजय मंडल को शुभकामनाएं दी हैं। ----

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।