गोमती का उद्धार चाहते हैं जलयोद्धा राममूर्ति
Pilibhit News - गोमती नदी के उद्धार में राममूर्ति सिंह को जल योद्धा का नाम दिया गया। गणतंत्र दिवस पर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने उन्हें सम्मानित किया। राममूर्ति के प्रयासों के लिए उन्हें सराहा गया है। उनके...

गोमती नदी के उद्धार के लिए जन जागरण और होने वाले प्रयासों में हमेशा अगुवाकार रहे डीसीडीएफ के पूर्व चेयरमैन राममूर्ति सिंह को सामाजिक वानिकी के तौर पर जल योद्धा का नाम दिया गया। यही नहीं उनके प्रयासों को सराहते हुए उप्र के पांच जल योद्धाओं को पिछले दिनों गणतंत्र दिवस पर परेड़ के दौरान दिल्ली में आमंत्रित किया गया था। नई दिल्ली में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर परेड़ के उपरांत केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने पीलीभीत के जल योद्धा को सम्मानित करते हुए सराहा था। बता दें कि पिछले दिनों पीलीभीत से जल योद्धा के तौर पर राममूर्ति सिंह और निर्भय सिंह को आमंत्रित किया गया था। पर बाद में निर्भय को रिजर्व कर दिया गया था। जिले से राममूर्ति के अलावा इटावा, प्रतापगढ़, मिजापुर और बनारस से ही जलयोद्धाओं को बुलाया गया था। राममूर्ति को माधोटांडा स्थित गोमती उद्गम पर जलधार आदि के लिए किए गए कार्यों के लिए सराहा जा चुका है। साथ ही रिजर्व में किए गए निर्भय सिंह को 2019 में कलेक्ट्रेट क्राउन से डीएम अखिलेश मिश्रा ने सम्मानित किया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।