16 Suspended Lekhpals to Return After Resolution on IGRS Portal Complaints 16 लेखपालों का निलंबन होगा वापस, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj News16 Suspended Lekhpals to Return After Resolution on IGRS Portal Complaints

16 लेखपालों का निलंबन होगा वापस

Prayagraj News - आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही के कारण 16 लेखपालों को निलंबित किया गया था। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और लेखपाल संघ के बीच वार्ता के बाद निलंबन समाप्त करने पर सहमति बनी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSun, 8 June 2025 06:48 PM
share Share
Follow Us on
16 लेखपालों का निलंबन होगा वापस

आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर निलंबित किए गए 16 लेखपाल काम पर लौटेंगे। छह जून को हुए निलंबन पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और लेखपाल संघ के पदाधिकारियों के बीच वार्ता में यह सहमति बनी है। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी संग वार्ता के दौरान लेखपाल संघ ने अपनी समस्याएं बताईं। संघ का कहना था कि लेखपालों के कुल 846 स्वीकृत पद हैं। वर्तमान में जिले में 268 लेखपाल काम कर रहे है। लेखपालों के रिक्त 578 का काम भी 268 के जिम्मे है। यही वजह है कि अतिरिक्त क्षेत्र का आईजीआरएस, वरासत व सरकारी कार्यों का निर्वहन नहीं हो पा रहा था।

जिलाधिकारी ने निलंबन समाप्त करने पर अपनी सहमति प्रदान करते हुए कहा कि जिले की रैंकिंग सुधारना लेखपाल की जिम्मेदारी है। जिला लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार सागर ने बताया कि वार्ता में निलंबित लेखपाल भी शामिल रहे। संघ के जिला मंत्री अवनीश पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश यादव, कोषाध्यक्ष राजकुमार पांडेय, प्रतीक पांडेय, योगेंद्र सिंह, कुलदीप यादव, अजय तिवारी अनूप त्रिपाठी मोहम्मद वारिस आदि मौजूद रहे। आईजीआरएस निस्तारण की लापरवाही में छह जून को 16 लेखपाल निलंबित किए गए थे। इसके विरोध में लेखपालों ने बीते शुक्रवार को प्रदर्शन भी किया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।