CDO Harshika Singh Expresses Discontent Over Poor Progress of Sports Ground in Bahadurpur Block 11 में बने चार खेल मैदान, सीडीओ ने दी चेतावनी, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsCDO Harshika Singh Expresses Discontent Over Poor Progress of Sports Ground in Bahadurpur Block

11 में बने चार खेल मैदान, सीडीओ ने दी चेतावनी

Prayagraj News - बहादुरपुर ब्लॉक में खेल मैदान की प्रगति खराब पाई गई, जिससे सीडीओ हर्षिका सिंह नाराज हुईं। उन्होंने बीडीओ को चेतावनी दी कि काम में सुधार लाएं और गुणवत्ता से निर्माण करें। सीडीओ ने पंचायत भवन और...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजTue, 17 June 2025 08:02 PM
share Share
Follow Us on
11 में बने चार खेल मैदान, सीडीओ ने दी चेतावनी

बहादुरपुर ब्लॉक में खेल मैदान की प्रगति खराब पाए जाने पर सीडीओ हर्षिका सिंह ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बीडीओ को चेतावनी दी कि काम की प्रगति में सुधार करें और खेल मैदान का निर्माण तत्काल गुणवत्ता के साथ कराएं। सीडीओ ने मंगलवार को बहादुरपुर ब्लॉक का दौरा किया। उन्होंने पंचायत भवन का निरीक्षण किया। ब्लॉक में लाइब्रेरी के बारे में जानकारी ली और कहा कि ग्राम सभा के जो खाली भवन हैं, उसमें लाइब्रेरी बनाएं। ऐसी पुस्तकें रखें, जिससे यहां पढ़ने के लिए आने वाले युवा लाभान्वित हों। उन्होंने ब्लॉक के सभी पिछड़े काम समय से कराने के लिए कहा।

इस दौरान खेल के मैदान के बारे में जानकारी ली तो बताया गया कि अब तक केवल चार ही मैदान तैयार हो सके हैं। जबकि यहां पर 11 मैदान बनने थे। इस बात पर अधिकारी ने नाराजगी जाहिर कर बीडीओ व अन्य अफसरों को कार्यशैली सुधारने के लिए चेतावनी दी। जीरो पावर्टी के बारे में जानकारी करने पर बताया गया कि सभी आवेदनों के सत्यापन कर उनका पंजीकरण करा लिया गया है। इस काम के अच्छा होने पर अफसरों की सराहना भी की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।