Elderly Residents Share Heartbreaking Tales of Neglect in Prayagraj Old Age Home बच्चों की उपेक्षा से वृद्धाश्रम में गुजार रहे जीवन, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsElderly Residents Share Heartbreaking Tales of Neglect in Prayagraj Old Age Home

बच्चों की उपेक्षा से वृद्धाश्रम में गुजार रहे जीवन

Prayagraj News - प्रयागराज के नैनी स्थित आधारशिला वृद्धाश्रम में ओम प्रकाश निरंकारी और राम दुलारे जैसे बुजुर्ग अपने बच्चों की उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं। ओम प्रकाश के दो बेटे हैं, जिनकी अनदेखी के कारण उन्हें...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSun, 15 June 2025 10:50 AM
share Share
Follow Us on
बच्चों की उपेक्षा से वृद्धाश्रम में गुजार रहे जीवन

प्रयागराज। नैनी स्थित आधारशिला वृद्धाश्रम में ओम प्रकाश निरंकारी पिछले पांच साल से जीवन यापन कर रहे हैं। उनके दो बेटे हैं सूरज प्रकाश और नीरज। सूरज प्रकाश की शादी हो गई है जबकि नीरज अविवाहित हैं। दोनों बच्चे बेनीगंज में रहते हैं। ओमप्रकाश ने बताया कि बच्चों को पढ़ाया-लिखाया, उनसे उम्मीद थी कि बुढ़ापे में सहारा बनेंगे। लेकिन बच्चों की उपेक्षा से घर भी छूट गया। यहां कोई मिलने भी नहीं आता। ओम प्रकाश की तरह ही नैनी स्थित आधारशिला वृद्धाश्रम में चार साल से राम दुलारे भी जीवन का अंतिम पड़ाव काट रहे हैं। राम दुलारे ने बताया कि मेरे छह बेटे हैं जो आईईआरटी के पास घर पर रहते हैं।

सभी बच्चे अपने-अपने व्यवसाय से जुड़े हैं। पहले मैं मार्बल लगाने का कार्य करता था। दो बेटों को राजगीरी व मार्बल का कार्य सिखाया। एक दिन मार्बल का टुकड़ा आंख में पड़ गया, जिससे रोशनी कमजोर हो गयी। ऑपरेशन कराया, लेकिन आंख सही नहीं हुई। अब बच्चे भी भार समझने लगे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।