पवन मालवीय अध्यक्ष, अरुण बने उपाध्यक्ष
Prayagraj News - उत्तर मध्य रेल कर्मचारी संघ का समारोह रविवार को प्रयागराज जंक्शन पर आयोजित हुआ। इसमें नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया, जिसमें पवन मालवीय अध्यक्ष और केके दुबे कार्यकारिणी अध्यक्ष बने। मुख्य अतिथि...
उत्तर मध्य रेल कर्मचारी संघ का समारोह रविवार को प्रयागराज जंक्शन पर आयोजित किया गया, जिसमें स्टेशन शाखा का गठन किया गया। अध्यक्षता निर्भय सिंह ने की। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महामंत्री रूपम पांडेय ने संगठन को मजबूत करने और कर्मचारियों के हित में कार्य करने की बात कही। इस दौरान पवन मालवीय को अध्यक्ष, केके दुबे को कार्यकारिणी अध्यक्ष और अरुण श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं अनिमेष शुक्ला और संदीप यादव उपाध्यक्ष, मनीष कुमार जायसवाल शाखा मंत्री, अशोक तिवारी संगठन मंत्री, अभिषेक चतुर्वेदी, सुजीत सिंह और रमेश चौबे संयुक्त सचिव तथा ज्ञानेंद्र यादव कोषाध्यक्ष बनाए गए।
सभा का संचालन राजीव सिंह ने किया। कार्यक्रम में मंडल मंत्री आशीष मिश्रा, जीएस मिश्रा, ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल के महामंत्री राजीव मिश्रा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।