Former Minister Ramrati Bind Passes Away Remembered for Contributions to Samajwadi Party प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रामरती बिंद का निधन, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsFormer Minister Ramrati Bind Passes Away Remembered for Contributions to Samajwadi Party

प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रामरती बिंद का निधन

Prayagraj News - सपा के पूर्व मंत्री रामरती बिंद का निधन रविवार को भदोही में हुआ। वे भदोही-मिर्जापुर से सांसद रहे और समाजवादी पार्टी के संस्थापक के करीब थे। उनके योगदान को याद करते हुए सपा के नेताओं ने शोक व्यक्त...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSun, 15 June 2025 06:53 PM
share Share
Follow Us on
प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रामरती बिंद का निधन

मुलायम सिंह यादव की सरकार में मंत्री रहे रामरती बिंद का रविवार को निधन हो गया। भदोही-मिर्जापुर से सांसद रहे रामरती बिंद ने भदोही स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। सपा के एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव, जिलाध्यक्ष (गंगापार) अनिल यादव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रामरती बिंद ने समाजवादी पार्टी को बनाने में अहम योगदान दिया। रामरती बिंद सपा के संस्थापक के बहुत करीब थे। उनको गरीब और कमजोर वर्ग का नेता कहा जाता था। सपा के महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, यमुनापार अध्यक्ष पप्पूलाल निषाद, विधायक विजमा यादव, पूर्व मंत्री अंसार अहमद, हाकिम लाल बिन्द, पूर्व विधायक हाजी परवेज अहमद, दान बहादुर मधुर, पूर्व प्रमुख संदीप यादव, नाटे चौधरी, सचिन श्रीवास्तव, सुरेश मौर्य, आरएन. यादव, कुलदीप यादव, तारिक सईद अज्जू, रविंद्र यादव, रामसुमेर पाल, रामअवध पाल, जगदीश यादव, मुलायम यादव आदि ने पूर्व मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।