हिंदुस्तानी एकेडेमी के सचिव बने डॉ. अजीत, कोषाध्यक्ष पायल
Prayagraj News - हिंदुस्तानी एकेडेमी के नए सचिव डॉ. अजीत कुमार सिंह बने हैं। वे पहले सहायक शिक्षा निदेशक थे। बेसिक शिक्षा परिषद की पायल सिंह कोषाध्यक्ष बनी हैं। पिछले तीन वर्षों से अध्यक्ष का पद रिक्त है, जिससे कई...

हिंदुस्तानी एकेडेमी के नए सचिव डॉ. अजीत कुमार सिंह बनाए गए हैं। वर्तमान में अजीत सिंह सहायक शिक्षा निदेशक उप्र प्रयागराज के पद पर कार्यरत हैं। इनकी नियुक्ति अभी तक सचिव रहे देवेंद्र प्रताप सिंह की जगह की गई है। इसी तरह दुर्गेश कुमार सिंह की जगह बेसिक शिक्षा परिषद के वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी पायल सिंह को कोषाध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। भाषा विभाग उप्र की ओर से निर्देश जारी होने के बाद दोनों अधिकारियों ने पदभार ग्रहण कर लिया है। शासन स्तर से इनका कार्यकाल कितने वर्षों का होगा, इसका निर्धारण नहीं किया गया है। हालांकि पूर्व के सचिव व कोषाध्यक्ष ने क्रमश: चार-चार वर्षों तक एकेडेमी में अपने दायित्वों का निर्वहन किया था।
अपर मुख्य सचिव जितेंद्र कुमार ने दोनों अधिकारियों की नियुक्ति की है। एकेडेमी के प्रशासनिक अधिकारी गोपालजी पांडेय ने नवनियुक्त अधिकारियों को पदभार ग्रहण करवा। दो प्रमुख पदों पर नियुक्ति के बाद एकेडेमी के कर्मचारियों को उम्मीद है कि अब जल्द ही नए अध्यक्ष की भी घोषणा की जा सकती है। बता दें कि पिछले तीन वर्षों से अध्यक्ष का पद रिक्त है। इसकी वजह से एकेडेमी के वर्ष 2022 और वर्ष 2023 के तीन राष्ट्रीय और नौ प्रादेशिक स्तर के सम्मान के लिए साहित्यकारों के नामों की घोषणा नहीं की जा सकी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।