करछना की सीट निषाद पार्टी की, भाजपा लड़ेगी तो हारेगी : डॉ. संजय निषाद
Prayagraj News - प्रयागराज के करछना सीट पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा कि 2022 में उनकी पार्टी ने यह सीट जीती है। भाजपा अगर यहां चुनाव लड़ेगी तो हार जाएगी। उन्होंने सपा पर भी निशाना साधते...
प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। करछना की सीट पर भाजपा ने वर्ष 2017 में अपना प्रत्याशी उतारा और वो सीट हार गई। वर्ष 2022 में इसी सीट पर निषाद पार्टी का प्रत्याशी उतरा और हमारा प्रत्याशी जीता। ऐसे में करछना की सीट निषाद पार्टी की है। इस सीट पर अगर भाजपा चुनाव लड़ेगी तो हारेगी। यह बातें निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने सोमवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित मत्स्य विभाग की मंडलीय गोष्ठी में कही। डॉ. संजय निषाद ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि अगर लोग यह सोच रहे हैं कि वो अपने दम पर चुनाव लड़ सकते हैं तो वो अपनी कब्र खुद खोद रहे हैं।
कहा कि पहले एनडीए गठबंधन में हमें बारा की सीट मिली थी। बाद में विधायक के कहने पर उन्होंने वो सीट छोड़ी और करछना सीट पर समझौता किया। प्रत्याशी को जब तक वापस लिया गया, उसका काफी पैसा खर्च हो चुका था, वो राशि लौटवाई गई। अब करछना सीट हमारी ही रहेगी। सपा पर साधा निशाना कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि पहले मत्स्य विभाग में एक पद होता था मछुओं के नाम से। जिसे सपा सरकार ने उर्दू अनुवादक बना दिया और निषाद समाज की नौकरी खा गई। अब उनका संकल्प है कि उर्दू अनुवादक को रिटायर कराकर वापस समाज को नौकरी दिलाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।