Shooting Incident at Satyam Dhaba Four Arrested Over Dispute ढाबे पर विवाद में निकाली बंदूक, हड़कंप, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsShooting Incident at Satyam Dhaba Four Arrested Over Dispute

ढाबे पर विवाद में निकाली बंदूक, हड़कंप

Prayagraj News - हनुमानगंज के अंदावा स्थित सत्यम ढाबे पर रात में फायरिंग की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने चार युवकों को डबल बैरेल बंदूक के साथ गिरफ्तार किया। विवाद अंडा खाने को लेकर हुआ, जिसमें ढाबा संचालक ने अपनी...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजTue, 17 June 2025 10:01 PM
share Share
Follow Us on
ढाबे पर विवाद में निकाली बंदूक, हड़कंप

हनुमानगंज। अंदावा स्थित सत्यम उर्फ गुंजन ढाबे पर सोमवार रात साढ़े ग्यारह बजे फायरिंग की सूचना पर हड़कंप मच गया। सरायइनायत पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ढाबे से एक डबल बैरेल बंदूक के साथ चार युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में बताया गया कि ढाबे पर अंडा खाने का विरोध करने पर विवाद हुआ था। उपनिरीक्षक अजीत गुप्ता ने बताया रात में तीन युवक ढाबे पर रखा अंडा निकाल कर खाने लगे। ढाबा संचालक ने मना किया तो युवक विवाद करने लगे। बात बढ़ने पर ढाबा संचालक धर्मेंद्र चौरसिया ने अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक निकाल ली। इसी बीच किसी ने पुलिस को मारपीट और फायरिंग की सूचना दे दी।

थानाध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया फायरिंग की सूचना गलत थी, दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। मामले में एक पक्ष से धर्मेंद्र चौरसिया व दूसरे पक्ष से रजत तिवारी, नितिन पांडेय, दिव्यांशु सिंह समेत चार को शांतिभंग में चालान किया गया है। बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने की भी सिफारिश की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।