Workshop on Right to Information Act 2005 Conducted for North Central Railway Officials रेलकर्मियों को सूचना अधिकार अधिनियम की दी जानकारी, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsWorkshop on Right to Information Act 2005 Conducted for North Central Railway Officials

रेलकर्मियों को सूचना अधिकार अधिनियम की दी जानकारी

Prayagraj News - उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी हरि कृष्ण ने अधिनियम की जानकारी दी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजMon, 10 March 2025 07:11 PM
share Share
Follow Us on
रेलकर्मियों को सूचना अधिकार अधिनियम की दी जानकारी

उत्तर मध्य रेलवे की ओर से अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया है। सोमवार को मुख्यालय में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 विषय पर हुई कार्यशाला में पूर्व प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी हरि कृष्ण ने अधिनियम की बारीकियों और इनसे संबंधित न्यायालय की ओर से दिए गए विभिन्न निर्णयों से अवगत कराया। कार्यशाला में प्रयागराज, झांसी और आगरा मंडल के साथ-साथ मुख्यालय एवं वर्कशॉप के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान उप महाप्रबंधक रजत पुरवार, संतोष बाजपेयी (कार्य अध्ययन अधिकारी), मुख्य कार्य अध्ययन निरीक्षक चंद्रप्रकाश राय, पुष्पेन्द्र सिंह, शशिप्रभा वर्मा आदि की उपस्थिति रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।