Leopard Sightings Confirmed in Babbarpuri Village Forest Department Sets Traps बब्बरपुरी में मिली तेंदुए की लोकेशन, टीम ने लगाया पिंजरा, Rampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsLeopard Sightings Confirmed in Babbarpuri Village Forest Department Sets Traps

बब्बरपुरी में मिली तेंदुए की लोकेशन, टीम ने लगाया पिंजरा

Rampur News - बब्बरपुरी गांव में तेंदुए की मौजूदगी फिर से पाई गई है। वन विभाग ने शनिवार को पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की है। तेंदुआ रहमतगंज और बब्बरपुरी के जंगल में सक्रिय है, जिससे ग्रामीणों...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरSun, 15 June 2025 01:23 AM
share Share
Follow Us on
बब्बरपुरी में मिली तेंदुए की लोकेशन, टीम ने लगाया पिंजरा

क्षेत्र के गांव बब्बरपुरी में एक बार फिर तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। ताजा लोकेशन मिलने के बाद शनिवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बीते एक सप्ताह से तेंदुआ रहमतगंज और बब्बरपुरी गांव के जंगल में सक्रिय है जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। तेंदुआ अब तक एक निराश्रित गोवंशीय पशु और एक पालतू कुत्ते को अपना शिकार बना चुका है। वन विभाग को शुक्रवार देर शाम तेंदुए की लोकेशन रहमतगंज में मिली थी जिस पर विभाग ने तत्काल पिंजरा मंगवाकर गांव में पहुंचा दिया।

शनिवार को जब टीम पिंजरा लगाने रहमतगंज पहुंची तभी तेंदुए की नई लोकेशन बब्बरपुरी गांव के पास जंगल में मिली। इसके बाद विभागीय टीम ने शनिवार को तुरंत पिंजरे को वहां शिफ्ट कर दिया। वन विभाग के सेक्शन अधिकारी शील कुमार ने बताया कि तेंदुए की हरकतों पर नजर रखी जा रही है और लोकेशन के अनुसार जंगल के भीतर पिंजरा लगाया गया है। उम्मीद है कि जल्दी ही तेंदुआ पिंजरे में कैद हो जाएगा। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, बच्चों और पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और तेंदुए को शीघ्र पकड़ने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।