रजा लाइब्रेरी पहुंचे सांसद मोहिब्बुल्लाह
Rampur News - सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने रजा पुस्तकालय के निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्र को उनकी रूस यात्रा के बाद बधाई दी। उन्होंने डॉ. मिश्र के प्रयासों की सराहना की और कहा कि रजा पुस्तकालय को वैश्विक मानचित्र पर विशेष...

रजा पुस्तकालय के निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्र की रूस यात्रा के बाद सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने लाइब्रेरी पहुंचकर बधाई दी। सपा सांसद ने डॉ. मिश्र के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि रजा पुस्तकालय को वैश्विक मानचित्र पर गौरवपूर्ण स्थान दिलाने का कार्य किया है, जो जिले के समस्त लोगों के लिए अत्यंत गर्व की बात है। विशेष रूप से बोलती किताबों की अवधारणा को रूस में विभिन्न देशों के पुस्तकालय विशेषज्ञों ने अत्यधिक सराहा, और अपने-अपने देशों के पुस्तकालयों में इसे लागू करने के लिए मार्गदर्शन और सहयोग की मांग की। सांसद ने कहा कि रजा पुस्तकालय दुनिया का पहला पुस्तकालय होगा जिसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर आधारित संवाद प्रणाली पाठकों को किसी भी पुस्तक के विषय में संवाद के माध्यम से त्वरित और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने में सक्षम होगी, जो रामपुर रजा पुस्तकालय को विश्व में प्रथम स्थान पर ले जाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।