नगर निगम में पशुओं के साथ डेरा डालेंगे डेयरी संचालक
Saharanpur News - सहारनपुर नगर निगम के खिलाफ डेयरी संचालकों ने 25 जून को पशुओं के साथ विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया ने कहा कि निगम द्वारा जमीन उपलब्ध नहीं कराई जा रही है और...

सहारनपुर नगर निगम द्वारा डेयरी संचालकों के विरोध चलाए जा रहे अभियान के विरोध में डेयरी संचालक संघर्ष समिति द्वारा 25 जून को पशुओं के साथ नगर निगम में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और व्यवस्था नहीं होने तक चालान की कार्रवाई को स्थगित करने की मांग की गई। हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित पत्रकार वार्ता में संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया ने कहा कि डेयरी संचालक अपनी डेयरियां नगर निगम की सीमा से बाहर स्थानांतरित करने के लिए तैयार है। लेकिन, निगम द्वारा कोई जमीन उपलब्ध नहीं कराई। डेयरी संचालकों के साथ सौतेले व्यवहार का आरोप लगाया। एनजीटी की आड़ में डेयरी संचालकों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
जिसे किसी कीमत पर बर्दाशत नहीं किया जाएगा। 25 जून को सभी डेयरी संचालक अपने पशुओं के साथ नगर निगम में डेरा डालेंगे और व्यवस्था नहीं होने तक नगर निगम में ही डटे रहेंगे। इस मौके पर बलदेव चौधरी, पप्पू चौधरी, हाजी मोहम्मद अहमद, आदेश त्यागी ,राजू सेंटी, कुलदीप, रवि यादव, प्रधान अतुल वालिया, प्रधान जीशान मेहरबान चंद्र बंटी आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।