Former BJP Vice President Bhagwat Prasad Makwana Welcomed in Behat Criticizes Congress कांग्रेस ने बाबा साहेब को नहीं दिया भारत रत्न: भगवत प्रसाद मकवाना  , Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsFormer BJP Vice President Bhagwat Prasad Makwana Welcomed in Behat Criticizes Congress

कांग्रेस ने बाबा साहेब को नहीं दिया भारत रत्न: भगवत प्रसाद मकवाना 

Saharanpur News - भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना का बेहट में जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कई कार्यक्रमों में भाग लिया और कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया। इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरFri, 6 June 2025 02:30 AM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस ने बाबा साहेब को नहीं दिया भारत रत्न: भगवत प्रसाद मकवाना 

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री व राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना का बेहट पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। गुरुवार को कस्बे में वाल्मीकि मंदिर पर पहुंचे राज्यमंत्री भगवत प्रसाद मकवाना का गुलशन भारती के नेतृत्व में राष्ट्रीय वाल्मिकी क्रांतिकारी मोर्चा जिला सहारनपुर के अध्यक्ष राकेश चंचल, जिला महामंत्री राजेश कांगड़ा, दीपक कांगड़ा प्रदेश महामंत्री राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा,राकेश गाबा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा संजय बिरला सहित वाल्मीकि समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद बीजेपी नेता संजीव कर्णवाल बॉबी के फार्म हाउस पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए राज्यमंत्री भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया।

हसंराज कुमार, चौधरी मुशर्रफ चौहान, अल्प संख्यक मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष मुख्तार आलम, राजेश कांगड़ा, सोनू भारती, विनय कांगड़ा, बल्ली महाराज, करण कांगड़ा, सचिन भारती, सोनू चंचल, मुकेश राणा, ग्राम प्रधान धर्मपाल कश्यप आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।