Haryana Minister Inspects Cracked Yamuna Bridge at Nangli Santhali Ghat हरियाणा के मंत्री ने किया पुल की दरार का निरीक्षण, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsHaryana Minister Inspects Cracked Yamuna Bridge at Nangli Santhali Ghat

हरियाणा के मंत्री ने किया पुल की दरार का निरीक्षण

Saharanpur News - हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने यमुना नदी पर बने पुल में आई दरार का निरीक्षण किया। चंडीगढ़ से आई विशेषज्ञों की टीम ने दरार के कारणों की जांच की। पुल के आवागमन न होने से क्षेत्रीय लोगों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरWed, 11 June 2025 12:17 AM
share Share
Follow Us on
हरियाणा के मंत्री ने किया पुल की दरार का निरीक्षण

हरियाणा-यूपी सीमा पर हरियाणा के नगली संथाली घाट पर यमुना नदी पर बनाए गए पुल में आई दरार को गंभीरता से लेते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। करीब एक सप्ताह पहले नगली संथाली घाट पर बनाए गए यमुना पुल में आई दरार का चंडीगढ़ से आई विशेषज्ञों की टीम ने निरीक्षण कर दरार के कारणों की जांच की थी। करीब ढाई साल पहले बनाए गए इस पुल पर दोनों ओर सड़क निर्माण कार्य नहीं होने से आवागमन नहीं हो रहा है। आवागमन शुरू नहीं होने के बाद भी पुल में आई दरार चिंता की बात है।

इस पुल पर आवागमन शुरू होने से यूपी के क्षेत्रीय लोगों व हरियाणा के रादौर, जठलाना, कुरुक्षेत्र सहित अन्य क्षेत्र के लोगों को आने जाने में कम दूरी तय करनी पड़ेगी। क्षेत्रीय किसानों की इससे हरियाणा की मंडियों में भी पहुंच आसान हो सकेगी। पुल में आई दरार के निरीक्षण को पहुंचे कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि उन्होंने रादौर विधानसभा में विधायक रहते हुए पुल निर्माण स्वीकृत कराया था। मंत्री ने मौजूद निर्माण एजेंसी के मैनेजर को फटकारते हुए किसी भी गड़बड़ी पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। बताया कि चंडीगढ़ से आई विशेषज्ञों की टीम दरार को लेकर शीघ्र ही शासन को रिपोर्ट भेजेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।