पद्मविभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री के लिए आवेदन 25 मई तक
Saharanpur News - उपक्रीडाधिकारी अरूणा ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर भारत सरकार द्वारा पद्मविभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री पुरस्कार दिए जाएंगे। इच्छुक आवेदक विभिन्न क्षेत्रों जैसे कला, समाज सेवा, विज्ञान, खेल आदि के लिए खेल...

उपक्रीडाधिकारी अरूणा ने बताया कि खेल निदेशालय के तत्वाधान में गणतंत्र दिवस पर पद्मविभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री उपाधियों से भारत सरकार द्वारा पुरस्कृत किए जाएंगे। विभिन्न उपाधियों के लिए आर्ट, सोशल वर्क, पब्लिक अफेयर, साइंस एंड इंजीनियरिंग, ट्रेड और इंडस्ट्री, मेडिसिन, लिट्रेचर एंड एजुकेशन, सिविल सर्विस, स्पोर्टस आदि क्षेत्रों के अनुसार उपाधियों के लिए खेल कार्यालय पर इच्छुक आवेदक संपर्क कर सकते है। बताया कि पुरस्कार से सबंधित जानकारी पुरस्कार पोर्टल http://www.padmaawards.gov.in/ से संबंधित हासिल कर सकते है। पुरस्कार आवेदन फॉर्म क्षेत्रीय खेल कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।