Couple Injured in Collision with Tata Magic on Chandosi-Moradabad Road चन्दौसी में वाहन की टक्कर से दंपति घायल, पति रेफर, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsCouple Injured in Collision with Tata Magic on Chandosi-Moradabad Road

चन्दौसी में वाहन की टक्कर से दंपति घायल, पति रेफर

Sambhal News - चन्दौसी-मुरादाबाद मार्ग पर शनिवार को 10.30 बजे टाटा मैजिक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद पति को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने टाटा मैजिक को...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलSun, 8 June 2025 12:07 AM
share Share
Follow Us on
चन्दौसी में वाहन की टक्कर से दंपति घायल, पति रेफर

चन्दौसी- मुरादाबाद मार्ग स्थित कान्हा बिहार के पास टाटा मैजिक ने शनिवार की सुबह 10.30 बजे बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दंपति घायल हो गया। सरकारी अस्पताल में उपचार के बाद पति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मुरादाबाद के जयंतीपुर डबल फाटक निवासी प्रमोद कुमार पुत्र जसवंत अपनी पत्नी नीतू के साथ बाइक से शनिवार की सुबह 10.30 बजे अपनी ससुराल बदायूं जा रहा था। जब वह कान्हा बिहार के पास पहुंचा तो सामने से आ रही टाटा मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होते ही बदायूं चुंगी स्थित यातायात पुलिस चौकी से यातायात पुलिस कर्मी सोनू अहलावत पहुंच गया।

उसने ई रिक्शे से मुरादाबाद रोड स्थित निजी अस्पताल भेज दिया। जहां एक्सीडेंट का मामला देख चिकित्सक सरकारी अस्पताल ले जाने को कहा। इसके बाद दंपत्ति को निजी एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर परिजन सरकारी अस्पताल आ गए। जो दोनों को मुरादाबाद ले गए। पुलिस ने टाटा मैजिक को कब्जे में लिया है। जबकि हादसे के बाद चालक मौके से गायब हो गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।