Empowering Women Three-Day Divine Pregnancy Workshop Under Beti Bachao Beti Padhao Initiative कार्यशाला में गर्भ संस्कारों की दी जानकारी, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsEmpowering Women Three-Day Divine Pregnancy Workshop Under Beti Bachao Beti Padhao Initiative

कार्यशाला में गर्भ संस्कारों की दी जानकारी

Sambhal News - बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत तीन दिवसीय दिव्य गर्भ संस्कार विज्ञान कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में गर्भवती महिलाओं और उनके परिवारों को आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ संतान...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलThu, 12 June 2025 04:46 AM
share Share
Follow Us on
कार्यशाला में गर्भ संस्कारों की दी जानकारी

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना के तहत तीन दिवसीय दिव्य गर्भ संस्कार विज्ञान कार्यशाला के दूसरे दिन महिलाओं व उनके परिजनों को गर्भ से जुड़ी जानकारी दी गई। आकांक्षा समिति की अध्यक्षा डॉ. ऊषा राजेंद्र पैंसिया समेत अन्य पदाधिकारी व अधिकारियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्षा ने कहा कि कार्यशाला में गर्भवती महिलाओं समेत उनके परिवारांे को गर्भावस्था के दौरान आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ संतान के लिए प्राचीन वैदिक ज्ञान से परिचित कराया जा रहा है। इस बीच छह प्रकार के गर्भसंस्कार, गर्भ संवाद, गर्भ ध्यान, मातृत्व उत्सव, कृष्ण जन्मोत्सव पर चर्चा की गई। इस दौरान सीडीओ गोरखनाथ भटट समेत समिति की उपाध्यक्ष मृदुला भटट, सीएमओ डॉ. तरुण पाठक, डीपीओ महेश कुमार समेत संगीता भार्गव व ममता राजपूत तथा अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।