Fire Tragedy in Badaun Authorities Inspect Mint Factories for Safety Compliance उझानी अग्निकांड के बाद संभल में अलर्ट, आबादी के बीच चल रही फैक्ट्रियों को नोटिस, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsFire Tragedy in Badaun Authorities Inspect Mint Factories for Safety Compliance

उझानी अग्निकांड के बाद संभल में अलर्ट, आबादी के बीच चल रही फैक्ट्रियों को नोटिस

Sambhal News - बदायूं जिले के उझानी में मेंथा फैक्ट्री में आग लगने के बाद संभल प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। एसडीएम डॉ. वंदना मिश्रा ने फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया और 21 फैक्ट्रियों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलTue, 27 May 2025 05:15 AM
share Share
Follow Us on
उझानी अग्निकांड के बाद संभल में अलर्ट, आबादी के बीच चल रही फैक्ट्रियों को नोटिस

बदायूं जिले के उझानी में मेंथा फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड के बाद संभल प्रशासन सतर्क हो गया है। सोमवार को एसडीएम डॉ. वंदना मिश्रा ने घनी आबादी के बीच संचालित मेंथा फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया और संचालकों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। हादसों की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए चन्दौसी और संभल की कुल 21 फैक्ट्रियों को नोटिस जारी किए गए हैं। एसडीएम डॉ. मिश्रा ने बताया कि घनी आबादी में चल रही मेंथा यूनिटों में आग लगने की घटनाएं जानमाल की भारी हानि का कारण बन सकती हैं। ऐसे में सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य है। प्रशासन ने संभल की 8 और चन्दौसी क्षेत्र की 13 मेंथा फर्मों को नोटिस थमाए हैं, जिनसे जवाब मांगा गया है।

प्रशासन ने तय किया है कि इन फैक्ट्रियों के संचालकों के साथ पुलिस, प्रशासन, अग्निशमन विभाग और राज्यकर विभाग के अधिकारी संयुक्त बैठक करेंगे। इस दौरान सुरक्षा उपायों, आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता जैसे बिंदुओं पर गहन मंथन होगा। एसडीएम डॉ. वंदना मिश्रा ने कहा कि “बदायूं समेत अन्य जिलों में हुई अग्निकांड की घटनाएं चिंताजनक हैं। हम प्रयास कर रहे हैं कि संभल में इस तरह की कोई घटना न हो। इसके लिए नियमित निरीक्षण और सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।