मौलागढ़ में विवाहिता की मौत पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
Sambhal News - कोतवाली क्षेत्र के गांव मौलागढ़ में विवाहिता नीरज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नीरज के मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज...

कोतवाली क्षेत्र के गांव मौलागढ़ में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार की शाम मौत हो गई। विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज की खातिर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बरेली के थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव सहसा निवासी आशाराम पुत्र लाखनराम उसकी पुत्री नीरज का विवाह लगभग 3 वर्ष पूर्व शोभित पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम मौलागढ़ से हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद से ही नीरज को ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पुत्री का जेठ रविन्द्र कुमार, भीम रत्न उर्फ बंटी, पति शोभित, सास राममुली, जेठानी कंचन पत्नी रवीन्द्र कुमार व वर्षा पत्नी भीमरत्न उर्फ बंटी व दो ननद दहेज के लिए परेशान व मारपीट करते थे।
नीरज ने ससुराल वालों से कई बार शिकायत की पर किसी ने संज्ञान नहीं लिया। मंगलवार की रात करीब नौ बजे किसी व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि उनकी पुत्री नीरज की मौत गई है। रात में ही परिजन गांव मौलागढ़ आ गए। गांव पहुंचने पर देखा तो पुत्री के गर्दन, सिर व अन्य जगह चोट के निशान थे। सूचना मिलने पर रात में सीओ अनुज चौधरी व प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी मृतका की ससुराल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मृतका के पिता आशाराम ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जिसमें जेठ रवींद्र कुमार पेशे से अधिवक्ता व आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष हैं। पुलिस ने मृतका शव कब्जे में लेकर बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका अपने पीछे छोड़ गई है दो बेटियों को गांव मौलागढ में मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता नीरज की मौत हो गई। मृतका नीरज अपने पीछे दो वर्ष व एक छह माह की पुत्रियों को रोता बिलखता छोड़ गई है। इनका पालन पोषण कैसे होगा। इसीलिए नीरज के मायके वाले उसकी दोनों पुत्रियों को अपने साथ ले गए। साथ ही पोस्टमार्टम के बाद पुत्री का शव भी अपने साथ ले गए। वह अपने गांव जाकर ही शव का अंतिम संस्कार करेंगे। मंगलवार की रात सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मौके पर जाकर जानकारी ली गई। मृतका के पिता की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। - अनुज चौधरी, सीओ, चन्दौसी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।