छत के मलबे में दबकर घायल ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत
Sambhal News - गाँव जगदीशपुरी में एक मजदूर बृजलाल की छत गिरने से मौत हो गई। वह बारिश का पानी निकालते समय छत पर गया था, तभी अचानक छत भरभरा कर गिर गई। मलबे में दबने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान...

थाना कुढफतेहगढ़ के गांव जगदीशपुरी में मंगलवार की शाम छत से पानी निकालते समय छत भराभराकर गिर गई। जिसके मलबे में दबकर ग्रामीण घायल हो गया। जिसने उपचार के दौरान देर रात दम तोड़ दिया। थाना कुढ फतेहगढ़ के जगदीशपुरी निवासी बृजलाल 52 वर्ष पुत्र रामचरन के घर की छत कच्ची है। उसने गार्डर डालकर मिट्टी डाल रखी है। सोमवार की शाम बृजलाल छत पर बारिश का पानी निकालने गया था। पानी निकालते समय अचानक छत भरभरा कर गिर गई। मलबे के साथ बृजलाल भी नीचे गिर गया और मलबे में दब गया। बाहर बैठी पत्नी ने जब यह देखा तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।
शोर सुनकर तमाम लोग वहां आ गए। जिनकी मदद से बृजलाल को मलबे से बाहर निकाला गया। परिजन उसे उपचार के लिए चन्दौसी लाए और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात करीब बृजलाल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बृजलाल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक बृजलाल अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन पुत्रों व एक पुत्री को रोता बिलखता छोड़ गया है। मृतक के तीनों पुत्र बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। मृतक भी मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। घटना के समय मृतक की पुत्री चन्दौसी आई हुई थी। मृतक के पुत्र जगवीर ने बताया कि पिता ने कई बार गांव के प्रधान से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाए जाने की मांग की थी, लेकिन आवास नहीं मिल सका।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।