समर कैंप में लोकनृत्य की छठा बिखरी
Sambhal News - बबराला। सरस्वती कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में चल रहे समर कैंप में छात्राओं ने सोमवार को लोकनृत्य और लोकगायन की रंगारंग प्रस्तुति दी

सरस्वती कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में चल रहे समर कैंप में छात्राओं ने सोमवार को लोकनृत्य और लोकगायन की रंगारंग प्रस्तुति दी। सुबह की शुरुआत योगाभ्यास और पीटी सत्र से हुई, जिसके बाद 'लोकनृत्य और लोकगायन' गतिविधियों का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्या अल्पना चौधरी ने प्रार्थना सभा में छात्राओं को प्रेरक प्रसंग सुनाकर उत्साहवर्धन किया। छात्राओं ने मनमोहक लोकनृत्य प्रस्तुतियां दीं। इस प्रतियोगिता में नंदिनी, नंदिनी (द्वितीय प्रतिभागी) और अकांक्षा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में 'अवसर मंच' पर ‘मेरी भारतीय संस्कृति विषय पर कार्यक्रम हुआ। जिसमें छात्राओं ने भारतीय ग्रंथों से 5-5 श्लोकों का भावार्थ सहित सजीव प्रस्तुतिकरण किया।
इस अनूठी प्रतियोगिता में यतिका ठाकुर ने प्रथम स्थान किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।