सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित है भाजपा
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर बैठक हुई। प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि इन वर्षों में गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएँ बनाई गई...

संतकबीरनगर, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर पार्टी कार्यालय पर जिले की प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कहा कि केंद्र सरकार इन 11 सालों में सेवा, सुशासन, और गरीब कल्याण के लिए नई यात्रा तय की है। केन्द्र सरकार की हर योजना गरीबों के कल्याण और उनके जीवन को आसान बनाने के लिए है। देश के विकास की नई इबादत लिखने के साथ-साथ देश के दुश्मनों को करारा जवाब दिया जा रहा है। आपरेशन सिंदूर इसी की एक मिशाल है। मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत ने ब्रिटेन, यूनाइटेड किंगडम, जापान जैसी बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों को पीछे छोड़ दिया है और विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन गई है।
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ये 11 साल स्वर्णिम काल के रूप में याद किए जाएंगे। विधायक अंकुर राज त्रिपाठी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक स्तर पर देश को एक नई पहचान दी है। वे 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास का प्रतीक हैं। आजादी के 65 साल में कांग्रेस नेतृत्व देश की जनता के विश्वास को खंडित करती रही है। वर्तमान सरकार ने भ्रष्टाचार से मुक्त सरकार दी है। वर्तमान सरकार एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को पूरा कर रही है। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी अजय सिंह गौतम, विधायक अंकुर राज त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी के साथ संवाददाता सम्मेलन कर केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कार्यक्रम के संयोजक भूपेंद्र त्रिपाठी, सहसंयोजक विनोद पांडेय, प्रदर्शनी के संयोजक सचिन राय व कार्यक्रम की अध्यक्षता अमर राय, संचालन कौशलेंद्र सिंह, मंच का विराजमान पूर्व जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी, गणेश पांडेय, अनिरुद्ध निषाद, भूपेंद्र सिंह, अर्जुन चौधरी, संतलाल मौर्य, लाल बहादुर, अरविंद सिंह, भगवानदास यादव, रामनैन शर्मा, नरेंद्र सिंह, अत्रेश श्रीवास्तव, गौरव निषाद, अरुण गुप्त, हैप्पी राय, उषा पांडेय, विजयबहादुर सिंह, राजकुमार चौरसिया, सर्वेश त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी ब्रह्मानंद पांडेय आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।